Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Congress hid the history of sacrifice of brave sons: Sharma

कांग्रेस ने छिपाया वीर सपूतों के बलिदान का इतिहास : शर्मा

Sat, 27 Dec 2025 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Congress hid the history of sacrifice of brave sons: Sharma
25- वीर बाल दिवस पर भाजपा कार्यालय में शनिवार को आयोजित संगोष्ठी में मौजूद भाजपा पदा​धिकारी व क - फोटो : कटरा जैन मंदिर में आयेाजित जंबूदीप विधान में मौजूद श्रद्धालु एवं मुनि। स्रोत: मंदिर कमेटी
अयोध्या। प्रदेश के खाद्य व रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के शासन में गुरु गोविंद सिंह के वीर सपूतों के बलिदान का इतिहास योजनाबद्ध तरीके से छिपाने का प्रयास किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की युवा पीढ़ी को अपने वास्तविक इतिहास से वंचित रखा गया।
विज्ञापन


राज्यमंत्री शनिवार को वीर बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने खिड़की अली बेग स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण में आयोजित शबद कीर्तन में भाग लिया। इसके बाद गुरुद्वारा परिसर में लगी प्रदर्शनी का उद्घाटन कर उसका अवलोकन किया। प्रदर्शनी का समापन रविवार को किया जाएगा।
विज्ञापन


इसी कड़ी में भाजपा कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन कर वीर बालकों के शौर्य और बलिदान को याद किया गया। संगोष्ठी में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि वीर बाल दिवस केवल एक स्मृति दिवस नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति, साहस और आत्मबल का संचार करने का माध्यम है। गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों का बलिदान हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार ने इतिहास के उन पन्नों को फिर से उजागर किया है, जिन्हें लंबे समय तक दबाया गया। वीर बाल दिवस का आयोजन समाज को अपने गौरवशाली अतीत से जोड़ने का सशक्त प्रयास है। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शक्ति सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, वासुदेव मौर्य, शैलेंद्र कोरी, सरदार सुरेंद्र राणे, अजीत सिंह, रवि सोनकर, कपिल देव वर्मा, हेमंत जायसवाल व मुकेश तिवारी सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed