फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Confiscation campaign will be started against 50 big defaulters

Ayodhya News: 50 बड़े बकायेदारों के खिलाफ शुरू होगा कुर्की अभियान

Sun, 16 Feb 2025 08:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 08:15 PM IST
विज्ञापन
Confiscation campaign will be started against 50 big defaulters
अयोध्या। नगर निगम के 50 बड़े बकायेदारों के खिलाफ अब कुर्की अभियान शुरू किया जाएगा। इन सभी बकायेदारों का जितना हाउस टैक्स बकाया है, उतनी ही धनराशि की संपत्ति जब्त करने के बाद उसकी नीलामी की जाएगी। इन सभी की सूची भी सार्वजनिक रूप से प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन


नगर निगम ने इन बकायेदारों के खिलाफ सोमवार से अभियान की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए राजस्व निरीक्षक और कर अधीक्षकों की टीम गठित की गई है। टीम के सदस्य बकायेदारों के आवासीय व व्यावसायिक भवनों पर जाकर कुर्की की प्रक्रिया को अमल में लाएंगे। इसके लिए अलग-अलग तिथि का निर्धारण किया गया है। इन तिथियों पर चिह्नित बकायेदारों के यहां टीम को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


इन बड़े बकायेदारों में ज्यादातर ने चार से पांच साल से हाउस टैक्स जमा नहीं किया है। जबकि समय-समय पर नगर निगम की ओर से इन्हें नोटिस भेजी जाती रही। फिर भी इसकी अनदेखी करते रहे। इतना ही नहीं इनकी ओर से टालमटोल करते हुए बहानेबाजी की जाती रही। इसी का नतीजा है कि अब नगर आयुक्त संतोष शर्मा के निर्देश पर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने अमर उजाला को बताया कि इन बकायेदारों में आवासीय और व्यावसायिक भवनों के स्वामियों के साथ होटल, प्रतिष्ठान संचालक और शाॅपिंग कॉम्प्लेक्सों के अधिष्ठाता भी शामिल हैं। इनमें सर्वाधिक बकाया रिकाबगंज स्थित एक बड़े शाॅपिंग कॉम्प्लेक्स पर है। सभी को नोटिस भेजकर अंतिम मौका दिया जा चुका है। अब कार्रवाई होनी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed