{"_id":"68bef70384556edb580df070","slug":"complaint-of-illegal-occupation-made-for-the-49th-time-then-only-assurance-received-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1374937-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अवैध कब्जे की 49वीं बार हुई शिकायत, फिर मिला सिर्फ आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अवैध कब्जे की 49वीं बार हुई शिकायत, फिर मिला सिर्फ आश्वासन
Mon, 08 Sep 2025 09:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 08 Sep 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
29-बीएसए कार्यालय में एजुकेटर के लिए दस्तावेज सत्यापन कराते अभ्यर्थी संवाद
मिल्कीपुर। तहसील सभागार में सोमवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस डीएम निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। दोपहर 12:15 बजे पहुंचे डीएम और 1:30 पर आए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने शिकायतों को सुना। क्षेत्र के 184 लोगों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत की, जिसमें से मौके पर सिर्फ एक ही शिकायत का निस्तारण हो सका।
डीएम के सामने पालपुर के मोहन लाल गुप्त 49वीं बार अवैध कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सीलिंग खाते की गाटा संख्या 1272 सड़क किनारे की बेशकीमती भूमि है। इस पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। इसके पहले 48 बार शिकायत की लेकिन अभी तक अवैध कब्जा नहीं हटा। डीएम ने समस्या के समाधान का आश्वासन देते हुए एसडीएम को कार्रवाई का निर्देश दिया।
दोपहर 12:30 बजे परसवां पूरे तिवारी गांव की वृद्ध राजकुमारी डंडा टेकते हुए पहुंचीं। उन्होंने बताया कि गाटा संख्या 842 के 0.147 हेक्टेयर में आधे की हिस्सेदार हैं। विपक्षी पूरी जमीन पर अकेले कब्जा कर ले रहे हैं। डीएम ने प्रकरण की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मंजनाई गांव के रामसुख ने बताया कि उनके भाई की मृत्यु हो गई है। गांव के दो लोगों ने कहा कि दाखिल खारिज करा देंगे। 80 हजार में खेत रेहन रख कर दाखिल खारिज कराई। इसके बाद उनके मंदबुद्धि पिता रघुनाथ को दाखिल खारिज कराने के बहाने ले गए और गाटा संख्या 62 क/0.235 का बैनामा एक लाख रुपये कीमत दिखाकर करा लिया। दाखिल खारिज में आपत्ति लगाई लेकिन पैसा कुछ भी नहीं मिला। डीएम ने प्रभारी तहसीलदार रंजन वर्मा को जांच की जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर एसडीएम सुधीर कुमार, नायब तहसीलदार आनंद प्रकाश राय, क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी, थाना प्रभारी इनायत नगर रतन शर्मा, कुमारगंज ओमप्रकाश, खंडासा सुरेंद्र कुमार, एसडीओ बिजली अमित सिंह, पूर्ति निरीक्षक राम नरेश व रिशेष कुमार मौजूद रहे