फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Cold winds increase melting, still waiting for night shelters

Ayodhya News: सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन, रैन बसेरों का अब भी इंतजार

Sat, 06 Dec 2025 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
Cold winds increase melting, still waiting for night shelters
42- रोडवेज बस अड्डा परिसर के वेटिंग हाल में कंबल और चादर में सिमटे यात्री- ब्यूरो
अयोध्या। सर्द हवाओं ने रात में ठंड बढ़ा दी है। ऐसे में जिनके सिर पर छत नसीब नहीं और जो बसों से सफर के लिए निकल रहे, उन्हें मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। रैन बसेरों के स्थापित होने का इंतजार खत्म न होने के चलते रोडवेज बस अड्डे और रामपथ के किनारे जाग कर तो कोई चादर व कंबल में सिमट कर ठिठुरने के लिए विवश है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात एक बजे के करीब अमर उजाला ने सिविल लाइन स्थित रोडवेज बस अड्डा परिसर और इसके आसपास रामपथ पर हकीकत जानने की कोशिश की तो मन को द्रवित कर देने वाला परिदृश्य देखने को मिला। रोडवेज परिसर में हर साल की तरह अब तक रैन बसेरा स्थापित न किए जाने के चलते तमाम यात्री इधर-उधर चहलकदमी करते हुए वक्त बिता रहे थे। कुछ ऐसे भी थे, जिनकी बस के आने में देर थी या सुबह तक रूकना था तो वे परिसर के भीतर वेटिंग हाल में बैठकर और चादर व कंबल में सिमटने के लिए मजबूर थे। इसी तरह रोडवेज बस अड्डे के आसपास रामपथ की बेंचों पर भी कुछ निराश्रित और बेसहारा लोग ठंड की ठिठुरन के बीच सोने का प्रयास करते नजर आए।
विज्ञापन


नगर निगम ने शुरू की प्रक्रिया, अभी तीन-चार दिन लगेगा

अयोध्या। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि अयोध्या धाम और कैंट में रैन बसेरों के स्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए बैठक कर पिछले साल के सभी प्रस्तावित स्थलों पर इस बार भी रैन बसेरा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। रोडवेज बस अड्डा और रेलवे स्टेशन के साथ अन्य स्थानों पर पुरुष व महिलाओं के लिए अलग-अलग रैन बसेरे बनाए जाएंगे। इन पर कर्मचरियों की तैनाती भी की जाएगी। रैन बसेरा शुरू होने में तीन से चार दिन लग सकते हैं। ब्यूरो

42- रोडवेज बस अड्डा परिसर के वेटिंग हाल में कंबल और चादर में सिमटे यात्री- ब्यूरो

42- रोडवेज बस अड्डा परिसर के वेटिंग हाल में कंबल और चादर में सिमटे यात्री- ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed