{"_id":"67b0a3013dd680f2270eace1","slug":"cm-yogis-promise-started-coming-true-in-milkipur-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1078202-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मिल्कीपुर में जमीन पर उतरने लगा सीएम योगी का वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मिल्कीपुर में जमीन पर उतरने लगा सीएम योगी का वादा
विज्ञापन
अयोध्या। मिल्कीपुर उपचुनाव में बड़ी जीत दिलाने के साथ यहां के लोगों ने योगी सरकार के साथ ही रहने का मन बना लिया है। इसका एक कारण यह भी है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब तक जो भी वादे किए, उसे बखूबी निभाया।
इसीलिए अयोध्या धाम को सजाने-संवारने के बाद मिल्कीपुर में 54 किमी सड़क निर्माण के साथ आध्यात्मिक विकास भी किया जा रहा है। क्षेत्र के प्रसिद्ध शिव मंदिर में विकास कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। जल्द ही यह मंदिर भी रामनगरी की पौराणिक पृष्ठभूमि में शामिल हो जाएगा।
रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद आसपास के क्षेत्र में भी तेजी के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। खास तौर से मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर निखारने की तैयारी चल रही है। इसी कड़ी में 54 किमी. सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। अब क्षेत्र के रामपुरवा के प्राचीन शिवाला मंदिर में तेजी से पर्यटन विकास का काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
प्राचीन शिवाला शिव मंदिर में फाउंडेशन का काम प्रगति पर है। टॉयलेट निर्माण व यात्री निवास के छत का काम पूरा हो गया है। मुख्य द्वार के फाउंडेशन का काम चल रहा है।
परिसर में ग्रेनाइट फ्लोरिंग और सीढ़ियों पर पत्थर लगाने का काम चल रहा है। पर्यटन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि यह प्रोजेक्ट 1.73 करोड़ रुपये का है। जून 2025 में हर हाल में सभी निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था प्रयासरत है।