{"_id":"65a42e20f3cff7cb1109a904","slug":"cm-news-from-ayodhya-faizabad-news-c-13-1-lko1042-572914-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सीएम ने लगाई झाड़ू... स्वच्छ तीर्थ महाभियान का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सीएम ने लगाई झाड़ू... स्वच्छ तीर्थ महाभियान का किया शुभारंभ
Mon, 15 Jan 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 15 Jan 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
लता चौक के पास सफाई करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। -संवाद
मुख्यमंत्री ने रामलला के आगमन से पहले ‘हमारी अयोध्या स्वच्छ अयोध्या’ का दिया संदेश, नगर निगम के सफाई वाहनों को दिखाई हरी झंडी
संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को रामनगरी अयोध्या के लता मंगेशकर चौक पर झाड़ू लगाकर स्वच्छ तीर्थ महाभियान का शुभारंभ किया। कड़ा-करकट हाथ से उठाकर डस्टबिन में डाला और ''''हमारी अयोध्या, स्वच्छ अयोध्या'''' का संदेश दिया। उन्होंने नगर निगम के स्वच्छता वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री के पहुंचने पर वैदिक बटुकों ने शंखनाद कर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 500 वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त कर प्रभु का आगमन हो रहा है। इस खुशी में 14 से 22 जनवरी तक हर गांव-नगर, धार्मिक, पर्यटन व तीर्थ स्थल, सार्वजनिक स्थलों पर सफाई का अभियान चलाया जाए। इस अभियान से शिक्षकों, विद्यार्थियों, मंगल दलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाए। हर देव मंदिर, चिकित्सालय, विद्यालय, सड़क, गली, सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई हो। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जन जागरुकता बढाएं।
संचालन शिप्रा श्रीवास्तव ने किया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, रामचंद्र यादव ने भी स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।
विज्ञापन
सीएम ने बच्चों से कहा- 22 से पहले अयोध्या को स्वच्छ बनाना है..
सफाई अभियान में जनता अवध इंटर कालेज, शिवदयाल जायसवाल इंटर कॉलेज, महाराजा इंटर काॅलेज, महाराजा पब्लिक स्कूल के करीब 400 बच्चे शामिल हुए। सीएम ने स्कूली बच्चों से बातचीत भी की। बच्चों से कहा कि 22 से पहले अयोध्या को स्वच्छ बनाना है। सीएम ने सफाईकर्मियों से भी बात की। जनता अवध इंटर कालेज के आठवीं के छात्र प्रियांश पांडेय ने कहा कि हमने सीएम से कहा कि घर से लेकर स्कूल-कालेज में कहीं भी कचड़ा न होने पाए, इसको लेकर जागरूक करेंगे। शिवदयाल जायसवाल के 11वीं के छात्र देवेश तिवारी सीएम से मिलकर उत्साहित थे। कहा कि प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। शिवम तिवारी बोले कि कचड़ा निर्धारित स्थान पर ही फेंकने। प्लास्टिक का उपयोग न करने, सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने की अपील लोगों से करेंगे।