फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CM gives Rs 1 lakh for treatment of Wilson's child

Ayodhya News: विल्सन से पीड़ित मासूम के इलाज के लिए सीएम ने दिए एक लाख

Fri, 23 Jan 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 23 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
CM gives Rs 1 lakh for treatment of Wilson's child
गोसाईगंज। मया ब्लॉक अंतर्गत अलनाभारी निवासी राजेश कुमार वर्मा का परिवार बीते 13 वर्षों से जानलेवा बीमारी विल्सन डिजीज की त्रासदी झेल रहा है। यह बीमारी लाखों में किसी एक को होती है। इसमें लीवर में अत्यधिक मात्रा में तांबा (कॉपर) जमा हो जाता है, जिससे शरीर के कई अंग प्रभावित होते हैं। पीड़ित मासूम प्रिया के इलाज के लिए सीएम राहत कोष से एक लाख रुपये की मदद मिली है।
विज्ञापन

परिवार में इस बीमारी का पता वर्ष 2012 में चला था। इसके बाद 2015 से 2022 के बीच इस बीमारी के कारण परिवार के ऋतिक पटेल (16), जूही पटेल (7) और परी वर्मा (9) की असमय मृत्यु हो गई। वर्तमान में परिवार की चार वर्षीय बेटी प्रिया भी इस जानलेवा बीमारी से पीड़ित है। उसका इलाज लखनऊ के लोहिया संस्थान में चल रहा है।
विज्ञापन

24 दिसंबर 2025 को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडे के प्रयासों से प्रिया के इलाज हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। शासनादेश के तहत यह धनराशि डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के अधीक्षक को हस्तांतरित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता मिलने पर भाजपा नेता सियाराम वर्मा, अनुपम पांडेय, प्रदीप जायसवाल, गजेंद्र पांडेय, अनूप जायसवाल, सुरेश कुमार वर्मा, रामशंकर वर्मा, जिन्नू वर्मा ने इसे पीड़ित परिवार के लिए बड़ी राहत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed