{"_id":"67f92a8925bd74052104c1df","slug":"cm-gave-consent-for-many-development-works-in-bikapur-area-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1152666-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बीकापुर क्षेत्र में कई विकास कार्यों के लिए सीएम ने दी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बीकापुर क्षेत्र में कई विकास कार्यों के लिए सीएम ने दी सहमति
विज्ञापन
अयोध्या। बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव सौंपा। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए कई प्रमुख सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण, मरम्मत और अन्य विकास कार्यों की आवश्यकता बताई।
मुख्यमंत्री ने विधायक की ओर से प्रस्तुत प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार करते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत करवाने का आश्वासन दिया। विधायक की ओर से सौंपे गए प्रस्तावों में नउवा कुआं से भदरसा मार्ग, मुबारकगंज से ड्योढ़ी मार्ग, पंडितपुर-नउवा कुआं मार्ग, कांटा चौराहा से देवराकोट-सारंगापुर मार्ग सहित क्षेत्र की अनेक जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग की गई है।
इसके अलावा बड़ागांव-ड्योढ़ी मार्ग के अवशेष भाग का चौड़ीकरण व उच्चीकरण, नहर पटरी के पुनर्निर्माण और हर घर जल योजना के अंतर्गत खुदाई के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत की भी मांग की गई। विधायक ने मुख्यमंत्री राहत कोष से बीकापुर क्षेत्र के गंभीर रोगियों के इलाज के लिए धनराशि आवंटित करने पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
सीएम से मुलाकात के बाद विधायक डॉ. चौहान ने कहा कि इन परियोजनाओं के स्वीकृत हो जाने से बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता में व्यापक सुधार होगा और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। इस दौरान पूर्व विधायक शोभा सिंह चौहान भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी क्षेत्र की आवश्यकताओं को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता की।