फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Clean Saryu Week' to begin today for the cleanliness of the Saryu river

Ayodhya News: सरयू की स्वच्छता के लिए आज से शुरू होगा साफ सरयू सप्ताह

Sat, 24 Oct 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 24 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Clean Saryu Week' to begin today for the cleanliness of the Saryu river
अयोध्या। दीपोत्सव से पहले मां सरयू की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से चिंतन संस्था 25 से 31 अक्तूबर तक ‘साफ सरयू सप्ताह’ चलाएगी। ‘वेस्ट नो मोर इन अयोध्या’ परियोजना के तहत आयोजित इस अभियान में कई अन्य सहयोगी संस्थाएं भी भागीदारी करेंगी। अभियान का समापन 31 अक्तूबर को सरयू घाट पर नगर निगम के मेगा क्लीनअप ड्राइव के साथ होगा। इसमें पांच हजार लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


चिंतन की संस्थापक एवं निदेशक भारती चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में चलने वाले इस अभियान के तहत सरयू में कचरा पहुंचने के स्रोतों की पहचान, जनजागरूकता और कचरे के उचित प्रबंधन पर जोर दिया जाएगा। संस्था के परियोजना कोऑर्डिनेटर आलोक सिंह राणा ने बताया कि 25 अक्तूबर को कचरे के संभावित स्रोतों की पहचान कर रूट मैप तैयार किया जाएगा। 26 और 27 अक्तूबर को श्रद्धालुओं के बीच जागरूकता अभियान चलाकर एक हजार लोगों से संपर्क किया जाएगा। वहीं, 28 अक्तूबर को घाटों के आसपास के दुकानदारों और व्यापारियों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 29 अक्तूबर को नुक्कड़ नाटक और जनसंवाद के माध्यम से जागरूकता फैलाई जाएगी, जबकि 30 अक्तूबर को प्लास्टिक की बोतलें एकत्र की जाएंगी। इसके बाद 31 अक्तूबर को नगर निगम के मेगा क्लीनअप ड्राइव के साथ अभियान का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएट कोऑर्डिनेटर विमल कुमार और विनय यादव ने बताया कि अभियान के माध्यम से स्थानीय नागरिकों, युवाओं, व्यापारियों और श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित कर मां सरयू की स्वच्छता के लिए जनसहयोग बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। आयोजकों ने अयोध्यावासियों, संत समाज और सामाजिक संगठनों से इस अभियान में शामिल होकर सरयू की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed