फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Clay of America is immersed in color of Ram and said I am getting spiritual peace by worshiping Ram

राम के रंग में रमे अमेरिका के क्ले: बोले-राम भक्ति से मिल रही आत्मिक शांति, मौका मिला तो बार-बार आएंगे अयोध्या

Fri, 15 Nov 2024 05:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह नितिन श्रीवास्तव, अयोध्या
नितिन श्रीवास्तव, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 15 Nov 2024 05:48 PM IST
सार

अमेरिका के क्ले राम के रंग में रम गए हैं। बोले कि राम भक्ति से आत्मिक शांति मिल रही है। मौका मिला तो बार-बार अयोध्या आएंगे। 

विज्ञापन
Clay of America is immersed in color of Ram and said I am getting spiritual peace by worshiping Ram
अयोध्या में अमेरिका निवासी क्ले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में आठ दिनों से रह रहे अमेरिका के क्ले अब राम के रंग में रम गए हैं। सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन के साथ राम नाम का जाप शुरू कर देते हैं। अमर उजाला से बात करते हुए क्ले ने कहा कि वाराणसी के बाद अयोध्या आना हुआ है। हर मंदिर के आकर्षण और ऊर्जा को महसूस करना चाहता हूं। इसके लिए सुबह से ही एक हाथ में डंडा और दूसरे हाथ में माला लेकर जाप कर रहा हूं।

विज्ञापन


कहा कि डंडा हाथ में अपने बचाव के लिए और माला भगवान को याद करने के लिए है। मन में श्रद्धा हो तो जीवन में आनंद ही आनंद है। भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता से पूरी तरह अभिभूत हूं। अयोध्या में उन्हें राम की भक्ति से आत्मिक शांति का अहसास हो रहा है। जब भी फिर से मौका मिला तो अयोध्या जरूर आएंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- सनातन का डंका: अयोध्या के बाद अब इस देश में बनेगा विश्व का सबसे ऊंचा राम मंदिर, पीएम मोदी करेंगे भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमानगढ़ी, रामलला के भी दर्शन किए

क्ले का कहना है कि यहां के धार्मिक स्थलों की शांति उन्हें प्रेरणा दे रही है। जगह-जगह मंदिरों में हो रहे राम नाम के भजन को उन्होंने सुना। हनुमानगढ़ी, रामलला के भी दर्शन किए। अयोध्या की गली में जब मंदिर से निकल कर वह कनक भवन जा रहे थे तो ईरिक्शा पर सवार भक्त अर्जुन विश्वकर्मा ने क्ले से पूछना चाहा कि वह कहां के हैं? इस पर उन्होंने माला की ओर इशारा किया। माला का 108 चक्र होने एक बाद ही प्रश्न का जवाब दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed