फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Classes will now be conducted in the multi-purpose lecture hall

Ayodhya News: मल्टी परपज लेक्चर हाल में अब होगा कक्षाओं का संचालन

Mon, 14 Apr 2025 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 09:09 PM IST
विज्ञापन
Classes will now be conducted in the multi-purpose lecture hall
अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के नवनिर्मित मल्टी परपज हाल में अब जल्द ही कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। पूर्व कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह के कार्यकाल में शुरू हुआ इस हाल का निर्माण अब अंतिम दौर में पहुंच गया है। बीए, बीकॉम और बीपीईएस पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी अब एक छत के नीचे बैठ कर यहां पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के आवासीय परिसरों में इस वक्त कई भवनों का निर्माण चल रहा है। इन्हीं में से एक मल्टी परपज हाल है। इसका निर्माण पूरा होने वाला है। इसीलिए अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीए, बीकाॅम और बीपीईएस पाठ्यक्रमों की कक्षाओं को यहां पर शिफ्ट करने की तैयारी कर ली है। बीए की कक्षाएं इस समय प्रचेता भवन में संचालित हो रही हैं। इस पाठ्यक्रम में तीनों वर्षों को मिलाकर 600 छात्र-छात्राएं हैं।
विज्ञापन


इसी तरह बीकॉम की कक्षाओं का संचालन एमबीए भवन में किया जा रहा है। जबकि बीपीईएस की कक्षाएं शारीरिक शिक्षा, खेल व यौगिक विज्ञान संस्थान में चल रही हैं। इन दोनों पाठ्यक्रम में तीनों वर्ष मिलाकर 180-180 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। अब इन सभी स्नातक पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं को एक ही छत के नीचे पढ़ाई का अवसर मिल सकेगा। इन सभी विषयों के शिक्षक भी एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेंगे। ऐसे में छात्र-छात्राओं को इधर-उधर शैक्षणिक भवनों में भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवध विश्वविद्यालय में फार्मेसी के पाठ्यक्रम की पढ़ाई अब अपने भवन में होगी। इस भवन का निर्माण इसी महीने के आखिरी तक पूरा होना है। हालांकि कार्यदायी संस्था बेहद धीमी गति से निर्माण करवा रही है। इसीलिए पिछले दिनों विश्वविद्यालय के दौरे पर आए राज्यपाल के ओएसडी डॉ. पंकज एल जानी और अशोक देसाई ने कार्यदायी संस्था के अफसरों को कड़ी फटकार लगाई थी। उन्होंने काम की गति तेज करने की हिदायत भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed