{"_id":"6a400de5b2d530b29b0a9a01","slug":"city-in-distress-due-to-heavy-rain-waterlogging-exposes-the-reality-of-preparedness-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-152747-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: तेज बारिश में शहर बेहाल, जलभराव ने खोली तैयारियों की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: तेज बारिश में शहर बेहाल, जलभराव ने खोली तैयारियों की पोल
Sat, 27 Jun 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
जनौरा अंडरपास पर हुए जलभराव के बीच निकलकर जाते वाहन चालक।
अयोध्या। शुक्रवार देर रात हुई तेज बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था और नाला सफाई अभियान की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के कई इलाकों में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि सीवर कार्य के लिए खोदी गई सड़कों ने समस्या और बढ़ा दी।
देवकाली तिराहा, जनौरा के ब्राह्मण टोला और अहिरान टोला, वजीरगंज जप्ती, ऋषि टोला, टकसाल, लालबाग, मुरवान टोला, कृष्णा नगर कॉलोनी, धनीराम का पुरवा और सरस्वती पुरम समेत कई इलाकों में सड़क और गलियों में पानी भर गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालों की सही से सफाई न होने से हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है।
धनीराम का पुरवा निवासी विजय नारायण गुप्ता ने बताया कि करीब 10 दिन पहले सीवर लाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी, लेकिन उसे अब तक ठीक नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद सड़क चलने लायक नहीं बची है। लोग आते-जाते गिर रहे हैं। करीब 20 घरों के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
नाका में गहरी सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। बारिश के दौरान यहां सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, अयोध्या धाम के जलवानपुरा में भी जलभराव की समस्या सामने आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां कई वर्षों से बारिश के दौरान पानी भरने की समस्या बनी हुई है और अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
नगर निगम पहले से ही नाला सफाई अभियान की धीमी रफ्तार को लेकर सवालों के घेरे में है। ऐसे में बारिश के बाद सामने आई जलभराव की स्थिति ने अभियान की जमीनी प्रगति और तैयारियों पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।