फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   City bus passenger's pistol stolen, case registered

Ayodhya News: सिटी बस से सफर कर रहे यात्री की पिस्टल चोरी, केस दर्ज

Tue, 30 Sep 2025 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 30 Sep 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
City bus passenger's pistol stolen, case registered
अयोध्या। शहर के गुदड़ी बाजार से दुबग्गा डिपो की सिटी बस में सफर कर रहे एक व्यक्ति की पिस्टल चोरी हो गई। राम जन्मभूमि थाने की पुलिस ने मामले में केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

दर्ज एफआईआर में महराजगंज क्षेत्र के राजेपुर निवासी सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि 32 बोर की एक लाइसेंसी पिस्टल उनके नाम है। 23 सितंबर को वह अपनी सुरक्षा के लिए उसे लेकर शहर के चौक, टकसाल में दुर्गा पूजा के उद्घाटन में गए थे। वहां से वह ई रिक्शा से गुदड़ी बाजार आए और दुबग्गा डिपो की सिटी बस में सवार होकर हनुमानगढ़ी दर्शन करने जा रहे थे।
विज्ञापन

बस में बैठने तक उनकी पिस्टल मौजूद थी, लेकिन हनुमानगढ़ी सिंहद्वार के पास उतरने पर वह गायब हो चुकी थी। उन्होंने बस कंडक्टर को जानकारी दी तो दोनों ने मिलकर खोजबीन की, लेकिन पिस्टल का पता नहीं लगा। बताया कि श्रीराम अस्पताल से हनुमानगढ़ी सिंहद्वार के बीच पिस्टल चोरी हुई है। थानाध्यक्ष अभिमन्यु शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed