फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Children can be handed over to parents today

Ayodhya News: अभिभावकों को आज सौंपे जा सकते हैं बच्चे

Sun, 28 Apr 2024 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 28 Apr 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Children can be handed over to parents today
अयोध्या। बाल कल्याण समिति की ओर से अभिभावकों को बच्चे सौंपने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू की जा सकती है। इसके लिए अभिभावकों के पास जरूरी प्रमाण और शपथपत्र होना अनिवार्य है। इसके बाद ही वे अपने बच्चों को साथ ले जा सकेंगे। रविवार को अभिभावक लखनऊ पहुंचने लगे और शपथपत्र बनवाने की मशक्कत शुरू कर दी है। हालांकि इस गंभीर प्रकरण में अबतक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

मालूम हो कि बिहार के अररिया जिले से सहारनपुर जा रही बस को सीडब्लूसी, मानव तस्करी यूनिट और पुलिस ने देवकाली बाइपास से पकड़ा था। बस में 95 बच्चे और पांच मौलवी सवार थे। पुलिस ने मौलवियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। वहीं बच्चों को सीडब्लूसी के अधिकारियों ने लखनऊ के बालगृह भिजवा दिया था। राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. शुचिता चतुर्वेदी से मुलाकात में बच्चों ने बताया था कि उनमें से कई दूसरी बार सहारनपुर मदरसे में भेजे जा रहे हैं। वहां की स्थितियों पर भी बच्चों ने खुलकर बातचीत की थी और अररिया के ही शबे नूर पर जबरन भेजने का आरोप लगाया था। दूसरी ओर मौलवियाें ने बच्चों को मदरसा ले जाने की बात कबूल की थी, लेकिन इससे जुड़े कोई भी कागज वे नहीं दिखा सके थे। इसके चलते पांचों मौलवी अभी तक पुलिस की हिरासत में हैं। सीडब्लूसी के अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी ने बताया कि अभिभावकों से अबतक मुलाकात नहीं हुई है। सभी कागजों के साथ ही उनसे पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही बच्चे सौंपे जाएंगे। इसके अलावा अनाथ बच्चों की सुपुर्दगी के लिए सोशल इंवेस्टिगेशन किया जाएगा। इसके बाद ही उन्हें किसी रिश्तेदार को दिया जाएगा। एफआईआर को लेकर उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से अबतक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

सीडब्लूसी की ओर से एफआईआर का इंतजार कर रही पुलिस
एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर के अनुसार मौलवियों से पूछताछ की जा रही है और तेजी से जांच भी हो रही है। लेकिन सीडब्लूसी की ओर से एफआईआर नहीं कराई गई है। इसके लिए इंतजार किया जा रहा है। सीडब्लूसी जो कदम उठाएगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed