फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   child died by drowning in soak pit in Ayodhya accident happened while he was playing outside house

Ayodhya News: सोख्ता गड्ढे में डूबकर बालक की मौत, घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा; शव देख चीख उठे घरवाले

Wed, 30 Apr 2025 05:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 30 Apr 2025 05:06 PM IST
सार

अयोध्या में सोख्ता गड्ढे में डूबकर बालक की मौत हो गई। घर के बाहर खेलते समय हादसा हुआ। घर के बाहर बना गड्ढा ग्रामसभा की ओर से बनाया गया था। इसका ढक्कन टूट गया था। शव देख घरवाले चीख उठे। 

विज्ञापन
child died by drowning in soak pit in Ayodhya accident happened while he was playing outside house
Anuj Crime - फोटो : istock

विस्तार

यूपी के अयोध्या में मंगलवार शाम करीब 3:30 बजे सोख्ता गड्ढे में गिरकर बालक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बालक घर के बाहर खेल रहा था। घटना कुमारगंज के हरदोईया पूरे पंडाइन की है। गांव निवासी शिवशंकर के चार वर्षीय पुत्र अनमोल की मौत हुई है। काफी देर तक न दिखने पर उसकी मां संजू उसे खोजने लगीं। पता न चलने पर पति को जानकारी दी। 

विज्ञापन


जानकारी होते ही शिवशंकर मोहल्ले के अन्य लोगों के साथ खोजबीन में जुट गए। रात करीब 9:30 बजे लोगों ने बांस के डंडे को सोख्ता गड्ढे में डालकर घुमाया तो अनमोल की शर्ट उसमे फंस गई। ऊपर खींचने पर उसका शव दिखाई दिया। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। अनमोल मां-बाप की बड़ी संतान था। उनके एक छोटी बेटी रिया है।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी चिलबिली आशीष सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी कार्यवाही से इंकार कर दिया तो शव का पंचनामा करके परिजनों को सौंप दिया गया। सोख्ता गड्ढा करीब 15 वर्ष पूर्व गांवसभा की ओर से बनवाया गया था। इसका ढक्कन टूटने के कारण यह घटना हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed