Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Chief Minister Yogi will inspect the preparations for Deepotsav on the ground today

Ayodhya News: मुख्यमंत्री योगी आज ग्राउंड जीरो पर परखेंगे दीपोत्सव की तैयारियां

Sun, 01 Nov 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 01 Nov 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi will inspect the preparations for Deepotsav on the ground today
29(1)--मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रामकथा पार्क का निरीक्षण करते डीआईजी सोमेन वर्मा, एसपी स
अयोध्या। दीपोत्सव को लेकर सुरक्षा और निगरानी का अभेद्य तंत्र तैयार किया जा रहा है। पूरे आयोजन क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों से लैस करने के साथ ही यलो जोन कंट्रोल रूम को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए पूरे क्षेत्र को जोन और सेक्टर में बांटा गया है। सात नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अयोध्या पहुंचकर तैयारियों का ग्राउंड जीरो पर जायजा लेंगे।
विज्ञापन


करीब ढाई घंटे के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री आयोजन स्थलों का निरीक्षण करने के साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से रामकथा पार्क, राम की पैड़ी और साकेत महाविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों को परखेंगे। दोपहर 1:50 बजे हनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद 2:15 बजे श्रीरामजन्मभूमि परिसर पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे। दोपहर 2:20 बजे यात्री सुविधा केंद्र (पीएफसी) में अधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित है। इसमें दीपोत्सव की तैयारियों, मुख्य अतिथियों के आगमन और वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा होगी। शाम 3:30 बजे मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन


दीपोत्सव के मुख्य आयोजन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना है। उनके प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री अधिकारियों से इस संबंध में भी फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले रविवार को डीआईजी सोमेन बर्मा, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर और एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने कार्यक्रम स्थलों का भौतिक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटर डिस्ट्रिक्ट और इंट्रा डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि दीपोत्सव क्षेत्र को जोन और सेक्टर में विभाजित कर तैयारियों की निगरानी की जा रही है। यातायात व्यवस्था के लिए इंटर डिस्ट्रिक्ट और इंट्रा डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। पूरे आयोजन क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यलो जोन कंट्रोल रूम को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जनपदीय पुलिस के अलावा रेंज, जोन और पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराया गया है। विशेष सुरक्षा एजेंसियों की भी तैनाती की गई है।


बारिश से प्रभावित हुई थीं तैयारियां, लेकिन कार्य समय से पूरे होंगे : डीएम

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों में हुई बारिश से तैयारियों पर थोड़ा प्रभाव पड़ा था, लेकिन पहले से की गई व्यवस्थाओं के चलते कोई बड़ी समस्या नहीं है। सभी कार्य निर्धारित समय के अनुसार चल रहे हैं। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान यदि कोई कमी सामने आती है तो उसे तत्काल दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed