फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Chhatrapati Shivaji will be installed in Mahboobganj

Ayodhya News: महबूबगंज में लगेगी छत्रपति शिवाजी की 17 फीट ऊंची प्रतिमा

Fri, 23 Oct 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 23 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Chhatrapati Shivaji will be installed in Mahboobganj
अयोध्या। गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र के महबूबगंज बाजार में छत्रपति शिवाजी की 17 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। एक फार्मेसी परिसर में प्रतिमा की स्थापना का कार्यक्रम 27 दिसंबर को प्रस्तावित है। इसमें करीब 30 हजार लोगों की सहभागिता का लक्ष्य है। भाजपा नेता डॉ. सर्वेश कुमार वर्मा की पहल पर आयोजित कार्यक्रम को विधानसभा क्षेत्र के गांवों और बूथों तक पहुंचाने की तैयारी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित होटल में डॉ. सर्वेश कुमार वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि प्रतिमा का निर्माण पूरा हो चुका है। प्रतिमा की ऊंचाई करीब 17 फीट होगी। पॉलीमर से निर्मित प्रतिमा की उम्र लगभग 100 वर्ष बताई गई है। डॉ. वर्मा ने कहा कि छत्रपति शिवाजी का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वराज की प्रेरणा देता है। नई पीढ़ी को उनके संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण से परिचित कराने के उद्देश्य से प्रतिमा स्थापित की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आयोजन में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र के सभी 475 बूथों और ग्राम सभाओं से अक्षत एकत्र किए जाएंगे। आयोजन समिति के सदस्य गांव-गांव जाकर लोगों को आमंत्रित करेंगे। प्रतिमा के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय मांगा गया है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed