फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Chhath festival is in full swing, congratulatory songs are being sung

Ayodhya News: छठ उत्सव की धूम, सज रही बधाई गान की महफिल

Fri, 11 Apr 2025 09:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 11 Apr 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
Chhath festival is in full swing, congratulatory songs are being sung
अयोध्या। रामनगरी के मठ-मंदिरों में रामलला के छठ उत्सव का उल्लास छलक रहा है। अयोध्या मगन है, संत बधाई गा रहे हैं, न्यौछावर लुटा रहे हैं। आजु कैसो दिवस सजनी बड़े भागन पाइए... जा दिन नहाय बैठों राम लैके कनियां...जैसे पदों की प्रस्तुति से राजा दशरथ व माता कौशल्या को बधाई देने का सिलसिला जारी है। राम मंदिर समेत रामनगरी के कई मंदिरों में शनिवार को चैत्र पूर्णिमा के संयोग पर रामलला का छठ उत्सव विभिन्न अनुष्ठानों के मध्य मनाया जाएगा। जबकि कुछ मंदिरों में शुक्रवार की रात उत्सव का उल्लास छलका।
विज्ञापन


जानकीमहल, हनुमत निवास सहित कुछ मंदिरों में शुक्रवार की देर रात तक छठ्योत्सव का उल्लास छलका। रामजन्म के पांच दिन हो गए हैं। मां कौशल्या विह्वल हैं। कहती हैं कि जा दिन नहाय बैठों राम लैके कनियां..छठी विधान पूरा हो, लोक-देव का आचार संपन्न हो तो फिर अपने छगन-मगन को नहलाकर, उबटन-अंजन से निखारकर, पीली झगुली पहनाकर, देव-पितरों को प्रणाम कराकर कनियां (गोद) में लेकर आंगन में बैठूं तो मेरा जी जुड़ाए। कुछ इसी तरह के दृश्य मठ-मंदिरों में जीवंत हो रहे हैं।
विज्ञापन

हनुमत निवास में महंत मिथिलेश नंदिनी शरण के सानिध्य में रामलला के छठ उत्सव का उल्लास शिखर पर है। माता सीता की नगरी मिथिला से आए भक्तों की ओर से प्रस्तुत गीत-संगीत व नृत्य श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। हनुमत हरिराम सदन महंत रामलोचन शरण एवं उनके कृपापात्र रामप्रकाश शरण के संयोजन में जेवनार गायन के लिए संगीतज्ञों का रोजाना समागम हो रहा है। राम मंदिर, रंगमहल, सियाराम किला, श्रीरामबल्लभाकुंज, जानकी घाट बड़ा स्थान सहित अन्य मंदिरों में शनिवार को छठ उत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमान जयंती का पर्व शनिवार को रामनगरी के मठ-मंदिरों में मनाया जाएगा। वैसे तो अयोध्या में हनुमान जयंती का उत्सव वृहद रूप से कार्तिक मास की चतुर्दशी को मनाने की परंपरा है, लेकिन कुछ मंदिरों में चैत्र माह की पूर्णिमा पर भी हनुमान जयंती मनाई जाती है। इसी परंपरा के तहत मंदिरों में हनुमान जयंती की तैयारी हो रही है। रामचरित मानस पाठ, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ आयोजित होगा। चैत्र पूर्णिमा की तिथि होने के नाते बड़ी संख्या में श्रद्धालु पावन सलिला सरयू में भी डुबकी लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed