फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Change your thinking and routine to control air pollution

Ayodhya News: वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए बदलें सोच व दिनचर्या

Sat, 22 Feb 2025 08:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 08:13 PM IST
विज्ञापन
Change your thinking and routine to control air pollution
अयोध्या। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ की अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. अनामिका चौधरी ने कहा कि वायु प्रदूषण पर नियंत्रण रखना अत्यंत आवश्यक है। सभी को इसके प्रति अपनी सोच और दिनचर्या में बदलाव लाना होगा।
विज्ञापन


प्रो. चौधरी डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र व ग्रामीण विकास विभाग में पीएम उषा के साॅफ्ट काॅम्पोनेंट के तहत पर्यावरणीय अर्थशास्त्र पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में तीसरे दिन पहले सत्र को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रही थीं। उन्होंने वायु प्रदूषण, जीवन व अर्थव्यवस्था के लिए खतरा विषय पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


कार्यशाला के दूसरे सत्र की वक्ता नवयुग डिग्री कॉलेज, लखनऊ की प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने पर्यावरण अर्थशास्त्र : भारतीय अवधारणा व मुद्दे पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि भारत की सांस्कृतिक धरोहर वसुधैव कुटुंबकम पर आधारित है। जी-20 में भी ‘वन प्लैनेट वन फैमिली‘ पर जोर दिया गया है। उन्होंने भारतीय दर्शन व पाश्चात्य दर्शन का तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



तकनीकी सत्र की अध्यक्षता कला व मानविकीय संकायाध्यक्ष प्रो. आशुतोष सिन्हा ने की। उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन पर नियंत्रण पाने के लिए पर्यावरणीय सुरक्षा पर भी ध्यान देना होगा। इसी क्रम में प्रो. मृदुला मिश्रा, डाॅ. अलका श्रीवास्तव व डॉ. मीनू वर्मा ने भी पर्यावरणीय अर्थशास्त्र विषय पर विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया। संचालन प्रो. विनोद श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान डाॅ. अवध नारायण सहित शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed