{"_id":"69ad91ad89ee3ec35a04df37","slug":"chances-of-change-in-the-organization-of-samajwadi-party-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-144571-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: समाजवादी पार्टी के संगठन में परिवर्तन के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: समाजवादी पार्टी के संगठन में परिवर्तन के आसार
Sun, 08 Mar 2026 08:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 08 Mar 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
सतीश पाठक
अयोध्या। पिछले करीब तीन माह पहले भंग हुई समाजवादी पार्टी की जिला कमेटी में परिवर्तन के आसार हैं। वहीं, महानगर कमेटी को बीते चुनाव में किए गए अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिलने की संभावना है। बड़े नेता कमेटी की जल्द घोषणा का दावा कर रहे हैं लेकिन अपना पत्ता नहीं खोल रहे हैं।
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर 11 दिसंबर को जिला और महानगर कमेटी भंग कर दी गई थी। बीते लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बावजूद इस तरह की कार्रवाई से नेता और पदाधिकारी भी भौचक्के रह गए थे। हालांकि, इसके पीछे गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी बनाए गए चौधरी लौटनराम निषाद की शिकायत को अहम माना गया था।
इसके बाद से नई कमेटी में ताजपोशी के लिए नेताओं ने सांसद समेत बड़े नेताओं तक की गणेश परिक्रमा शुरू की है। अब जिले के बड़े नेता दबी जुबान जिला कमेटी में बदलाव के संकेत दे रहे हैं। इसके पीछे निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव के सपा के मूल मतों में ही टकराव और विरोध को भी एक वजह माना जा रहा है। पार्टी कार्यालय पर बीते दिनों मुस्लिम समाज के एक युवक से हुई मारपीट के बाद मुस्लिमों की नाराजगी और पूर्व जिलाध्यक्ष रहे गंगा सिंह यादव पर की गई कथित टिप्पणी से उपजा विरोध भी इसे हवा दे रहा है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष के लिए तीन नामों की चर्चा
सूत्रों के अनुसार कमेटी की घोषणा सपा सुप्रीमो के स्तर से होनी है। इसके लिए प्रमुख रूप से तीन नाम चर्चा में हैं। इनमें दो लोग बीकापुर विधानसभा क्षेत्र व कैडर के एक पुराने नेता गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं। पार्टी के बड़े नेताओं के अनुरूप युवजन सभा से जुड़े एक नेता को पार्टी की पहली पसंद माना जा रहा है। वहीं, बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा के गढ़ रहे अयोध्या विधानसभा सीट में सपा ने अच्छी बढ़त बनाई। माना जाता है कि यहीं से सपा की जीत का मार्ग प्रशस्त हुआ, जिसमें महानगर कमेटी की अच्छी भूमिका रही। इस मेहनत का महानगर कमेटी को इनाम भी मिल सकता है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष लेंगे निर्णय : सांसद
सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि नई कमेटी की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्तर से होनी है। इस पर उन्हीं के स्तर से मंथन चल रहा है। जल्द इसी माह के अंत तक इसकी घोषणा हो सकती है। कौन जिलाध्यक्ष बनेगा, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।