फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Champat Rai said Ram Janmabhoomi movement began at behest of Congress leader

अयोध्या: अशोक सिंघल जन्मशती समारोह, चंपत राय बोले- कांग्रेस नेता की प्रेरणा से शुरू हुआ था राम जन्मभूमि आंदोलन

Sat, 03 Oct 2026 07:19 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 03 Oct 2026 07:19 PM IST
सार

अशोक सिंघल जन्मशती समारोह में विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा कि कांग्रेस नेता दाऊ दयाल खन्ना की प्रेरणा से राम जन्मभूमि आंदोलन शुरू हुआ था। दाऊ दयाल एक राष्ट्रभक्त व्यक्ति थे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Champat Rai said Ram Janmabhoomi movement began at behest of Congress leader
विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने अयोध्या में कहा कि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन की प्रेरणा एक राष्ट्रभक्त कांग्रेस नेता दाऊ दयाल खन्ना से मिली थी। खन्ना ने आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। वह पांच बार कांग्रेस विधायक रहे और चंद्रभान गुप्ता की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी रहे थे।

विज्ञापन


अशोक सिंघल जन्मशती समारोह को संबोधित करते हुए राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव एवं विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा कि 1983 में मुरादाबाद में आयोजित एक हिंदू सम्मेलन में कांग्रेस नेता दाऊ दयाल खन्ना ने अयोध्या, मथुरा और काशी को मुक्त कराने का आह्वान किया था। इसी के बाद अशोक सिंघल ने राम जन्मभूमि आंदोलन को प्रमुखता से आगे बढ़ाया। 

विज्ञापन

आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था

उन्होंने कहा कि खन्ना ने आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इस मौके पर उन्होंने अशोक सिंघल के जीवन और सामाजिक-धार्मिक कार्यों को याद किया। एक बार अशोक सिंघल के पिता की तबीयत खराब होने पर उनकी मां ने उन्हें घर आने को कहा, लेकिन वह संघ के कार्य में व्यस्त होने के कारण तत्काल नहीं लौटे। मां ने अपने अंगूठे से रक्त निकालकर उनका तिलक किया और उन्हें राष्ट्र कार्य के लिए समर्पित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिब्बों के ताले तोड़कर गायों को बाहर निकाला

चंपत राय ने कहा, कानपुर में संघ प्रचारक रहते हुए अशोक सिंघल को सूचना मिली कि रेलगाड़ी से गायों को ले जाया जा रहा है। वह साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और डिब्बों के ताले तोड़कर गायों को बाहर निकाला। करीब 32 वर्ष राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में कार्य करने के बाद उन्हें विश्व हिंदू परिषद में भेजा गया। 



उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के एक गांव में हिंदू समाज के बड़ी संख्या में लोगों के इस्लाम स्वीकार करने की जानकारी मिलने के बाद अशोक सिंघल के प्रयासों से विराट हिंदू समाज के माध्यम से बड़े स्तर पर शक्ति प्रदर्शन हुआ। इसी क्रम में कश्मीर के महाराजा करण सिंह समेत कई प्रमुख लोगों को जोड़ा गया और संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed