फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bus driver and conductor beat up passengers

Ayodhya News: बस चालक और कंडक्टर ने यात्रियों को पीटा

Tue, 10 Mar 2026 08:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
Bus driver and conductor beat up passengers
अयोध्या। निजी बस चालक और कंडक्टर ने किराये के विवाद में दो यात्रियों की पिटाई कर दी। घटना लखनऊ हाईवे पर अयोध्या बाईपास के पास आठ मार्च को हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन

दर्ज एफआईआर में बस्ती जिले के भदावल के जगदीशपुर निवासी अंकित पांडेय ने बताया कि वह अपने साथी अरविंद कुमार के साथ हर्रैया से लखनऊ के लिए बस में बैठे थे। अयोध्या बाईपास पर चालक और कंडक्टर ने और रुपये मांगे तो उन्होंने आपत्ति जताई। तय किराया देने का ही दावा किया तो चालक उन्हें गाली देने लगा। विरोध करने पर उन्हें बस में ही धक्का देकर पिटाई करने लगे।
विज्ञापन

कंडक्टर ने रॉड से उन पर हमला किया। पिटाई से उनके शरीर पर काफी चोट आई है और रक्तस्राव भी हुआ है। कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि अंशी टूर ट्रैवल्स की बस के चालक राजकुमार, कंडक्टर संदीप, सहायक मृदुल और शैलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed