फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Brother-in-law had stolen jewelry worth two lakhs, arrested

Ayodhya News: बहनोई ने ही चुराए थे दो लाख के गहने, गिरफ्तार

Sun, 11 May 2025 08:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 11 May 2025 08:27 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law had stolen jewelry worth two lakhs, arrested
बीकापुर। क्षेत्र के पूरे अमीर पांडेय कोछा में घर में घुसकर हुई लाखों की चोरी पीड़ित के बहनोई ने ही की थी। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर घटना का खुलासा करके आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीओ पीयूष पाल ने बताया कि सोभनाथ आठ मई की रात परिवार के साथ घर के बाहर सो रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान पूराकलंदर के मित्रसेनपुर निवासी उनका बहनोई इंद्रसेन घर में घुसा और कमरे में रखे बॉक्स का ताला तोड़कर सोने-चांदी के करीब दो लाख के जेवर चोरी कर लिया। सुबह जानकारी होने पर सोभनाथ ने तहरीर दी। घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की गई थी। आरोपी को रविवार की सुबह उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

चोरी के सामान दुगौली गांव के पास तालाब के बगल घूर के पास से बरामद किए गए। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि आरोपी अपनी ससुराल पहले से आता-जाता रहा है। इसलिए उसे घर के सामान की जानकारी थी। उसका चालान करके न्यायालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed