फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bricks and stones hurled between two groups in a dispute over throwing water; five injured

Ayodhya News: पानी फेंकने के विवाद में दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, पांच घायल

Sat, 16 May 2026 09:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 16 May 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
Bricks and stones hurled between two groups in a dispute over throwing water; five injured
अयोध्या। शहर के बहेलिया टोला में पानी फेंकने को लेकर विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्षों से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन




पुलिस को दिए तहरीर में एक पक्ष के मो. जीशान ने बताया कि शनिवार की सुबह 07:15 बजे पड़ोसी अल्ताफ उनके घर के तरफ पानी बहा रहे थे। उन्होंने रोका तो वह लोग उन्हें गाली देने लगे। विरोध करने पर उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिए। उनकी पत्नी सीमा बानो बीच-बचाव करने लगीं, तभी अल्ताफ ने अपने भाई अरमान, रियाज अहमद, शमशाद अहमद आदि के साथ आकर लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन




इस बीच उनका बेटा मुदस्सिर भी आ गया, जिसकी भी उन लोगों ने पिटाई कर दी। इस बीच राहगीर रामजीत तिवारी, उनकी मां आदि ने आकर बीच-बचाव किया, तो विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। उनके घर पर भी ईंट-पत्थर फेंका। हमले में मो. जीशान और मुदस्सिर को गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, दूसरे पक्ष के अल्ताफ ने बताया कि वह अपनी दुकान खोलने गए थे। इस बीच विपक्षी गुड्डू दो अन्य लड़कों के साथ आकर उनकी पिटाई करने लगे। उनकी आवाज सुनकर उनके घर वाले बचाने आए तो आरोपियों ने शमशाद, अरमान, रेशमा, गुलनाज को पीटा। हमले में तीन लोगों को गंभीर चोट आई है। कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। दोनों पक्षों से तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed