फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Boxers from 13 states will show their strength, 120 have registered

Ayodhya News: आज 13 राज्यों के मुक्केबाज दिखाएंगे दम, 120 ने कराया रजिस्ट्रेशन

Fri, 07 Nov 2025 09:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 07 Nov 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
Boxers from 13 states will show their strength, 120 have registered
26-दिगंबर जैन मंदिर में मौजूद ​खिलाड़ी।-संवाद
अयोध्या। इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन की ओर से आयोजित केएसई कप सीनियर पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप का पंजीकरण शुक्रवार को दिगंबर जैन मंदिर के आवासीय परिसर में सम्पन्न हुआ। देशभर के 13 राज्यों से आए 120 मुक्केबाजों ने इसमें हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, बिहार, लक्षद्वीप, असम, हरियाणा, तमिलनाडु, दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र और कर्नाटक के खिलाड़ी रिंग में अपना दमखम दिखाएंगे। पंजीकरण के बाद खिलाड़ियों का वजन कराया गया। इसके बाद लीग मैचों के लिए ड्राॅ निकाला गया और विभिन्न भार वर्गों के मुकाबलों की सूची तय की गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को दोपहर एक बजे सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में किया जाएगा। आयोजन समिति, कोच, मैनेजर और खिलाड़ियों की शुक्रवार को संयुक्त बैठक में प्रतियोगिता की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। महासंघ के राष्ट्रीय सचिव राकेश ठकरान ने बताया कि चैंपियनशिप का उद्देश्य देशभर के युवा मुक्केबाजों को एक साझा मंच प्रदान करना है, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार हो सकें। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि कि राज्य सरकार की प्राथमिकता खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है। महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने कहा कि अयोध्या में राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित होना खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ा अवसर है। बैठक में उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के महासचिव उपेंद्र पांडेय सहित संघ के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed