फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Booth level responsibilities assigned to office bearers

Ayodhya News: पदाधिकारियों को सौंपी गईं बूथ स्तर की जिम्मेदारियां

Fri, 16 Jan 2026 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
Booth level responsibilities assigned to office bearers
25- एसआईआर के दूसरे चरण के लिए पार्टी कार्यालय पर बैठक करते पदा​धिकारी- भाजपा
अयोध्या। एसआईआर के दूसरे चरण के तहत 17 और 18 जनवरी को विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यालय सहादतगंज में पूर्व सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव की मौजूदगी में जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई।
विज्ञापन




बैठक में मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से फाॅर्म संख्या-छह भरवाने, बोगस मतदाताओं को चिह्नित करने और नए पात्र मतदाताओं को सूची में जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपते हुए समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन




पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। एसआईआर के माध्यम से हर पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल हो और अपात्र नाम हटें, यह सुनिश्चित करना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अभियान को सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन




महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सभी पदाधिकारी घर-घर संपर्क कर फाॅर्म संख्या-छह भरवाने और मतदाता जागरूकता का काम करें। बैठक में अभियान के लिए विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए सभी मंडलों को समयबद्ध लक्ष्य सौंपे गए। इस दौरान अभियान संयोजक तिलक राम मौर्य, अरविंद सिंह, अमल गुप्त, मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर, मुकेश तिवारी, कपिल देव वर्मा, दिव्य प्रकाश तिवारी, दिनेश मिश्र, अरुण तिवारी, आलोक द्विवेदी, बालकृष्ण वैश्य, नंद कुमार सिंह, वरुण चौधरी व आशा गौड, यमुनोत्री केसरवानी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed