{"_id":"69a2b20799aaee37600de149","slug":"bolero-collided-with-private-school-tempo-in-ayodhya-seriously-injuring-eight-children-and-hospitalizing-them-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अनियंत्रित बोलेरो ने निजी स्कूल की टेंपो में मारी टक्कर, आठ बच्चे गंभीर घायल; अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अनियंत्रित बोलेरो ने निजी स्कूल की टेंपो में मारी टक्कर, आठ बच्चे गंभीर घायल; अस्पताल में भर्ती
Sat, 28 Feb 2026 02:44 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:44 PM IST
सार
अयोध्या में अनियंत्रित बोलेरो ने निजी स्कूल की टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में आठ बच्चे घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बच्चों का हाल लेते पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रामनगरी अयोध्या में पूरा बाजार विकासखंड क्षेत्र में शनिवार सुबह अनियंत्रित बोलेरो ने निजी स्कूल की टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में आठ बच्चे घायल हो गए। सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पहुंचाया गया। वहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
हादसा महाराजगंज थाना क्षेत्र में अयोध्या-अंबेडकर नगर मुख्य मार्ग पर राजेपुर गांव के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल टेंपो बच्चों को लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने अनियंत्रित होकर टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण, दुकानदार और राहगीर मौके की ओर भागे। लोगों ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि घायल बच्चों को सीएचसी पूरा बाजार में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद सिर में मामूली चोट आने के कारण पांच बच्चों को सीटी स्कैन के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जांच रिपोर्ट सामान्य आई है। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
घायलों में मानवी (9), सृष्टि (9), सुमित (9), प्रियांशी (9), आयुषी (8), खुशबू (7), साहिल (9) और जान्हवी (9) निवासी राजेपुर शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने बोलेरो चालक सचिन वर्मा (26) निवासी दरियाबाद, बाराबंकी को हिरासत में लिया है। आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।