फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   body of female constable was found hanging from noose in Ayodhya

Ayodhya News: फंदे से लटकता मिला महिला आरक्षी का शव, पुलिस साथी कर्मचारियों व परिजनों से कर रही पूछताछ

Sun, 18 May 2025 11:59 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 May 2025 11:59 AM IST
सार

अयोध्या में महिला आरक्षी का शव फंदे से लटकता मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। साथी कर्मियों ने शीशे झांककर देखा तो पता चला। पुलिस साथी कर्मचारियों व परिजनों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
body of female constable was found hanging from noose in Ayodhya
जांच करती पुलिस, महिला आरक्षी शांति यादव की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के अयोध्या में मंडल कारागार के आवासीय परिसर में महिला आरक्षी शांति यादव का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है। कमरा अंदर से बंद होने के कारण आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


मूल रूप से जौनपुर के सरपतहा थाना क्षेत्र के अरसिया निवासी शांति यादव का वर्ष 2021 में जेल पुलिस में आरक्षी पद पर चयन हुआ था। उनकी पहली तैनाती मंडल कारागार में थी। वह आरक्षी रेखा के साथ एक ही कमरे में रहती थीं। शुक्रवार को रात्रिकालीन ड्यूटी के बाद वह कमरे पर आई थीं। रेखा ड्यूटी पर चली गई थीं। 

विज्ञापन

कमरे में फंदे से लटकती मिली लाश

दोपहर 12:30 बजे शांति की फिर से ड्यूटी थी, लेकिन निर्धारित समय पर वे नहीं पहुंचीं। काफी देर तक न पहुंचने पर जेल प्रशासन को सूचना दी गई। लगभग 2 बजे सहकर्मी उनके आवास पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। कई बार बुलाने पर कोई हलचल नहीं हुई तो पीछे के रास्ते शीशे से सहकर्मियों ने अंदर झांककर देखा तो उनका शव फंदे से लटकता मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन


नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय पुलिस टीम के साथ पहुंचे और छानबीन शुरू की। परिजनों से दूरभाष पर वार्ता करके मामले से अवगत कराया गया तो उन्होंने पहुंचने तक यथास्थिति बनाए रखने की बात कही। देर शाम तक परिजन पहुंचे तो शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। 

कर्मचारियों व परिजनों से पूछताछ जारी

वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि स्थानीय स्तर पर जानकारी की गई है। मृतका ने किसी तरह की शिकायत या सूचना किसी को नहीं दी थी। इंस्पेक्टर अश्विनी पांडेय ने बताया कि कमरा अंदर से बंद था, इसलिए प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। कर्मचारियों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed