{"_id":"6803903de047a08344072d0a","slug":"body-of-farmer-found-lying-in-field-in-ayodhya-family-members-said-he-murdered-due-to-land-dispute-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: खेत में पड़ी मिली किसान की लाश, घरवाले बोले- जमीनी रंजिश में हत्या की गई; पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: खेत में पड़ी मिली किसान की लाश, घरवाले बोले- जमीनी रंजिश में हत्या की गई; पुलिस कर रही जांच
Sat, 19 Apr 2025 05:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 19 Apr 2025 05:30 PM IST
सार
अयोध्या में एक किसान की लाश खेत में पड़ी मिली। खबर पाकर घरवाले रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जमीनी रंजिश में हत्या की गई है। पुलिस परिजनों के बयान और साक्ष्य के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Anuj Crime
- फोटो : istock
विस्तार
रामनगरी अयोध्या में शुक्रवार की रात संदिग्ध हालात में किसान की मौत हो गई। गांव के बाहर गेहूं के खाली खेत में उनका शव शनिवार की सुबह मिलने से गांव में हलचल मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। परिजनों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
घटना बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के बंडली का पुरवा तोरोमाफी की है। गांव निवासी किसान राम तीरथ (45) की मौत हुई है। परिजनों के अनुसार राम तीरथ शुक्रवार देर शाम खेत की तरफ गए थे। वह रात में घर वापस नहीं लौटे। सुबह खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने गेहूं के खाली खेत में उनका शव देखकर परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का एक व्यक्ति से भूमि विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- केडी सिंह बाबू स्टेडियम: लखनऊ में सांसद खेल महाकुंभ का धमाकेदार आगाज, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन
विज्ञापन
इसके चलते परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। प्रधान प्रतिनिधि अहमद रजा ने बताया कि मृतक खेती-किसानी के साथ हैंडपंप मरम्मत का काम करता था। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और दो बेटी हैं। परिवार काफी गरीब है। सभी के परवरिश की जिम्मेदारी मृतक के ऊपर थी।
प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि शव पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। हर पहलू की जांच-पड़ताल की जा रही है।