फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Board Exam: District divided into 5 zones and 11 sectors, Hindi paper today

बोर्ड परीक्षा : 5 जोन व 11 सेक्टर में बांटा गया जिला, हिंदी का पेपर आज

Tue, 17 Feb 2026 09:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 17 Feb 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
Board Exam: District divided into 5 zones and 11 sectors, Hindi paper today
08 -मंगलवार को जीआईसी में सीटिंग प्लान करते शिक्षक -संवाद
अयोध्या। जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा बुधवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार से शुरू होगी। पहले दिन हिंदी का पेपर होगा। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले को पांच जोन और 11 सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन

कुल 115 परीक्षा केंद्रों पर 77,578 विद्यार्थी दो पाली पहली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक दूसरी 02:00 बजे से 05:15 बजे तक परीक्षा देंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान तैयार करने का कार्य मंगलवार को पुरा कर लिया गया है। एक सीट पर दो विद्यार्थी बैठेंगे। परीक्षा केंद्रों पर तीन स्तर पर सीसीटीवी कैमरों से लाइव निगरानी की जाएगी। परीक्ष केंद्र, जीआईसी में बना कंट्रोल रूम से और सीधा मुख्यालय से जुड़े रहेंगे, जहां से अधिकारी लगातार परीक्षा की निगरानी करेंगे। परीक्षा अवधि के दौरान अधिकारी केंद्रों का निरीक्षण भी करते रहेंगे।
विज्ञापन


100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू
परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 प्रभावी रहेगी। इस दौरान एक साथ पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक रहेगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित फोटोकॉपी की दुकानें और साइबर कैफे भी परीक्षा अवधि में बंद रहेंगे। परीक्षा को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए जिले में 3500 से अधिक कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। उनकी मौजूदगी में प्रश्नपत्रों के पैकेट खोले जाएंगे और परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सील किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर पूरी तरह प्रतिबंध
मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच सहित अन्य किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक या नकल सामग्री परीक्षा केंद्र में ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षार्थी केवल पेन, प्रवेश पत्र और पहचान पत्र ही अपने साथ ले जा सकेंगे। परीक्षा कक्ष में प्रवेश के लिए प्रवेश पत्र के साथ एक वैध पहचान पत्र अनिवार्य होगा, जिसमें आधार कार्ड एक है।


उत्तर पुस्तिका में रुपये मिले तो होगी कार्रवाई
बोर्ड परीक्षा के दौरान यदि किसी उत्तर पुस्तिका से रुपये या अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिलती है, तो संबंधित कक्ष निरीक्षक को जिम्मेदार माना जाएगा। इस संबंध में सभी केंद्र व्यवस्थापकों और प्रधानाचार्यों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed