{"_id":"6a2d85aaeaa76f44ea056fe1","slug":"blood-donors-become-a-lifeline-for-patients-amidst-the-blood-crisis-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-151681-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रक्त संकट के बीच मरीजों के लिए सहारा बने रक्तदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रक्त संकट के बीच मरीजों के लिए सहारा बने रक्तदाता
Sat, 13 Jun 2026 10:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। पिछले चार महीनों से अयोध्या का ब्लड बैंक रक्त की कमी से जूझ रहा है। 600 यूनिट क्षमता वाले ब्लड बैंक में वर्तमान में केवल 22 यूनिट रक्त उपलब्ध है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदाता और सामाजिक संगठन मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहे हैं। रक्तदान शिविरों के माध्यम से लगातार रक्त संग्रह कर जरूरतमंदों तक रक्त पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
रक्तदान अभियान से जुड़े समाजसेवी आकाश गुप्ता ने बताया कि उनकी संस्था वर्ष 2016 से रक्तदान शिविर आयोजित कर रही है। अब तक 182 रक्तदान शिविरों के माध्यम से करीब 12 हजार मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग किया गया है। उन्होंने स्वयं भी देश के विभिन्न राज्यों में 55 बार रक्तदान किया है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में रक्त के अभाव में एक बच्ची की मौत की घटना के बाद उन्होंने रक्तदान जागरूकता अभियान को व्यापक रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। वर्तमान में 550 से अधिक नियमित रक्तदाता इस अभियान से जुड़े हुए हैं और जरूरत पड़ने पर रक्त उपलब्ध कराते हैं।
विज्ञापन
ब्लड बैंक के आंकड़ों के अनुसार, संस्था पिछले सात वर्षों से जिले में रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है। कोरोना काल में भी रक्त संग्रह बढ़ाने के प्रयास किए गए थे। रक्तदान के क्षेत्र में योगदान के लिए अभियान से जुड़े लोगों को विभिन्न संस्थाओं की ओर से सम्मानित भी किया जा चुका है।
समाजसेवी आकाश गुप्ता का कहना है कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है और नियमित स्वैच्छिक रक्तदान से ही ब्लड बैंकों में पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया जा सकता है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील की है।