फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   BJP's development journey depicted through photo exhibition

Ayodhya News: चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से भाजपा की विकास यात्रा को दर्शाया

Wed, 11 Feb 2026 09:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 11 Feb 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
BJP's development journey depicted through photo exhibition
39-पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित संगोष्ठी में मौजूद भाजपा के पदा​धिकारी- संगठन
अयोध्या। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर सर्किट हाउस सभागार में भाजपा की जिला इकाई और सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में महानगर इकाई की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों स्थानों पर चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से भाजपा की विकास यात्रा और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन को प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि उनके आदर्शों को अपनाकर भाजपा कार्यकर्ता समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ का सिद्धांत भारतीय राजनीति को नई दिशा देने वाला है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती और सेवा भाव से ही उनके सपनों का भारत साकार किया जा सकता है।
विज्ञापन

सिविल लाइन पार्टी कार्यालय में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, वासुदेव मौर्या, अभिषेक मिश्र, डाॅ. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, शैलेंद्र कोरी, तिलकराम मौर्या, हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर, कपिल देव वर्मा, मुकेश तिवारी, प्रतिमा शुक्ला, अभय सिंह, दिव्य प्रकाश तिवारी व , सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में कमला शंकर पांडेय, अवधेश पांडेय बादल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed