फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   BJP gears up to welcome the National General Secretary

Ayodhya News: राष्ट्रीय महामंत्री के स्वागत को भाजपा ने कसी कमर

Sun, 30 Aug 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 30 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
BJP gears up to welcome the National General Secretary
35- तैयारी बैठक में मौजूद भाजपा के पदा​धिकारी- संगठन
अयोध्या। भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के सोमवार को अयोध्या आगमन को लेकर पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद यह उनका अयोध्या का पहला दौरा है। उनके साथ भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव भी रहेंगी। मवई से अयोध्या पुल तक करीब दर्जनभर स्थानों पर उनका स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वागत पथ को होर्डिंग और बैनर से सजाया जा रहा है। स्वागत स्थलों पर मंच भी तैयार किए गए हैं। तैयारियों को लेकर रविवार को महानगर कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने व्यवस्थाओं की समीक्षा कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं।
विज्ञापन

महानगर क्षेत्र में त्रिमूर्ति होटल के सामने शिवेंद्र सिंह, सहादतगंज ओवरब्रिज पर पूर्व विधायक गोरखनाथ, गरुण द्वार पर विधायक अभय सिंह, दिशा कोचिंग के सामने जिला पंचायत प्रशासक रोली सिंह, साकेतपुरी में अभिषेक मिश्र और रामाय होटल के सामने पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की अगुवाई में स्वागत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मवई में ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी, रुदौली में विधायक रामचंद्र यादव, महोली में विधायक अमित सिंह चौहान और रौनाही टोल प्लाजा से पहले पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी ‘खब्बू’ की अगुवाई में कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। यहां 25 हजार कार्यकर्ताओं के जुटने का दावा किया गया है। उर्मिला महाविद्यालय, मुमताज नगर में विधायक चंद्रभानु पासवान की अगुवाई में स्वागत कार्यक्रम होगा। जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय उर्फ खुन्नू पांडेय ने कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed