फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Become a participant in the great festival of democracy, you will get discount

Ayodhya News: लोकतंत्र के महापर्व में बनें भागीदार, मिलेगी छूट, सुविधा व उपहार

Sun, 19 May 2024 03:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 19 May 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Become a participant in the great festival of democracy, you will get discount
अयोध्या। पांच साल के इंतजार के बाद लोकतंत्र के महापर्व में भागीदार बनने का अवसर आया है। 20 मई को फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के वोटरों की बारी है। इस बार चूकना नहीं है। न गर्मी का बहाना बनाना है और न घर पर रहकर छुट्टी मनाने का विचार मन में लाना है। हर हाल में मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना है। जिले में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत का नया रिकॉर्ड बनाना है।
विज्ञापन



इस मुहिम में निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन पिछले कई दिनों से जुटे हुए हैं। मतदान की तारीख करीब आने पर व्यापारिक और सामाजिक संगठनों ने भी पहल की है। इसके तहत मतदान करने वाले अयोध्या वासियों को खरीदारी में छूट के साथ अन्य सुविधाएं और उपहार दिए जाएंगे। अमर उजाला की पहल पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने शनिवार को इस आशय की कई घोषणाएं कीं।
विज्ञापन



ईंट निर्माता समिति देगी पांच फीसदी की छूट

उत्तर प्रदेश ईंट निर्माता समिति वोट करने वालों को अपना घर बनवाने के लिए ईंट की खरीदारी पर पांच फीसदी की छूट देगी। समिति के प्रदेश अध्यक्ष अतुल सिंह ने बताया कि 20 मई के बाद 15 दिनों तक यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी। इस दौरान ऐसे खरीदारों को लाभान्वित किया जाएगा, जिन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इसी तरह ईंट भट्ठों पर काम करने वाले श्रमिकों को वोट डालने के लिए विशेष अवकाश दिया जाएगा। मतदान वाले दिन तो अवकाश रहेगा ही, ऐसे श्रमिक जो किसी अन्य जिले के निवासी हैं, उन्हें आने और जाने के लिए अतिरिक्त छुट्टी प्रदान की जाएगी। इतना ही नहीं अवकाश के दिन के पारिश्रमिक का भी भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



केमिस्ट एसोसिएशन देगा दवा के मुफ्त डिलीवरी की सुविधा

फैजाबाद केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन मतदान करने वालों को दवा की मुफ्त डिलीवरी की सुविधा प्रदान करेगा। इतना ही नहीं, शहर के मेडिकल स्टोर पर काम करने वालों को अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ मतदान करने पर उपहार देकर सम्मानित भी किया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष अवि आनंद और सचिव आनंद अग्रहरी ने बताया कि जो लोग मतदान करके आएंगे, उन्हें दवा के ऑर्डर पर मुफ्त डिलीवरी दी जाएगी।



केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के सदस्य मतदान में करेंगे सहयोग

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य जिले भर में बुजुर्ग, दिव्यांग और अशक्त मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने में मदद करेंगे। समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने इसके लिए सभी उप समितियों के पदाधिकरियों से आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि समिति मतदान प्रतिशत बढ़ाने में अपनी सामाजिक भूमिका का निर्वहन करेगी। समिति के सदस्य शहर के वार्डों और गांवों में जाएंगे और लोगों को वोट डालने के लिए भी प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed