फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Basic and secondary teachers raised their voice for old pension

Ayodhya News: पुरानी पेंशन के लिए बेसिक और माध्यमिक शिक्षकों ने भरी हुंकार

Thu, 01 May 2025 10:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 01 May 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Basic and secondary teachers raised their voice for old pension
अयोध्या। पुरानी पेंशन बहाली व पदोन्नति समेत 15 सूत्री मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


धरने में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने शिक्षा विभाग के अधिकारी पर सरकार को बदनाम व गुमराह करने का आरोप लगाया है। जिला मंत्री चक्रवर्ती सिंह ने कहा कि शिक्षकों की जायज मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार न करना हठधर्मिता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि समाधान के लिए प्रांतीय नेतृत्व निर्णायक आंदोलन करेगा। इस दौरान कई शिक्षकों ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र भारती, पंकज पांडेय, अरुणधर द्विवेदी, संजय सिंह, भगवती यादव, समीर सिंह, सत्येंद्र गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं पुरानी पेंशन, निशुल्क चिकित्सा लाभ, वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बृहस्पतिवार को शिक्षा भवन पर एक दिवसीय धरना दिया। सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक अवनीश पांडेय को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण की मांग की। अध्यक्षता कर रहे मंडलीय अध्यक्ष रामानुज तिवारी ने कहा कि रिटायर होने के बाद अपनी पेंशन, जीपीएफ के लिए भी चक्कर काटना पड़ रहा है। संघ के जिलाध्यक्ष राकेश पांडेय ने शिक्षा भवन पर व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद अयोध्या के जिलाध्यक्ष संजीव चतुर्वेदी, जिला मंत्री आलोक तिवारी, शिवभूषण उपाध्याय , जिलाध्यक्ष सुल्तानपुर राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, अरुण सिंह, बहराइच जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, अंबेडकरनगर जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा, प्रधानाचार्य अशोक तिवारी, कृष्ण कुमार तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed