फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Babasaheb bestowed the right to equality and dignity

Ayodhya News: बाबा साहेब ने दिया समानता और सम्मान का अधिकार

Sun, 19 Apr 2026 04:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
Babasaheb bestowed the right to equality and dignity
आंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम को संबो​धित करते अति​​थि। 

विज्ञापन
तारुन। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर बाजार में रविवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबासाहेब के विचारों, संविधान निर्माण में उनके योगदान और सामाजिक समरसता के संदेश पर विस्तार से चर्चा की।


पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी ‘खब्बू’ ने संगोष्ठी में कहा कि बाबासाहेब ने संविधान के माध्यम से हर वर्ग को समानता और सम्मान का अधिकार दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सशक्त और समरस भारत का निर्माण संभव है। जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, ब्लॉक प्रमुख फयाराम वर्मा, उपाध्यक्ष राघवेंद्र पांडेय, राम मोहन भारती और प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद थे। विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
विज्ञापन


संगोष्ठी के दौरान कई विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें प्रेमनाथ निगम, ग्राम प्रधान तारापुर गंगाराम, ग्राम प्रधान पाली अचलपुर रामकुमार राव, सत्येंद्र कोरी और सविता देवी प्रमुख थे। इन सभी ने समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सभी लोगों ने संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed