{"_id":"692daa9ea699adf71d02d7ac","slug":"ayodhya-will-get-the-gift-of-another-overbridge-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-138807-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अयोध्या को मिलेगी एक और ओवरब्रिज की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अयोध्या को मिलेगी एक और ओवरब्रिज की सौगात
Mon, 01 Dec 2025 08:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 01 Dec 2025 08:17 PM IST
विज्ञापन
01- दर्शननगर-अयोध्या मार्ग पर बनकर तैयार ओवरब्रिज- संवाद
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद तेजी से बदल रही अयोध्या की आधारभूत संरचना में इस सप्ताह एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ने जा रही है। दर्शननगर–अयोध्या मार्ग पर बनकर तैयार टू-लेन ओवरब्रिज अब अंतिम चरण की औपचारिकताओं से गुजर रहा है। इसके शुरू होते ही अयोध्या धाम तक पहुंचने का मार्ग और सुगम हो जाएगा और पीक आवागमन के समय लगने वाले जाम की समस्या बड़े पैमाने पर कम होगी।
ओवरब्रिज के चालू होने से अयोध्या धाम आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। यह ओवरब्रिज राष्ट्रीय राजमार्ग को भी कनेक्ट करता है। इस ओवरब्रिज से उतरते ही मात्र 500 मीटर आगे बढ़ने पर यात्री हाईवे तक आसानी से पहुंच सकते हैं। त्योहारों, विशेष आयोजनों और मंदिर परिसर में बढ़ती भीड़ के समय इस पुल से वाहनों का दबाव काफी हद तक बंटेगा और यातायात नियंत्रण में बड़ा योगदान मिलेगा। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि दुर्घटना की आशंका भी कम होगी।
ओवरब्रिज के नीचे और आसपास की सड़क पर भी रेखांकन का काम लगभग पूरा हो चुका है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि पुल शुरू होने के बाद दोनों ओर से वन-वे व्यवस्था लागू करते हुए उसके नीचे के हिस्से को छोटा ट्रैफिक और स्थानीय आवागमन के लिए उपयोग में लाया जाएगा। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक रोहित अग्रवाल ने बताया कि कि ओवरब्रिज बनकर तैयार है, फिनिशिंग, लाइटिंग का काम चल रहा है, दो से तीन दिन में इस पर वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
मार्च में मिलेगी फोरलेन ओवरब्रिज की सौगात
वहीं पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर फोरलेन ओवरब्रिज का निर्माण तेज गति से चल रहा है। यहां रेलवे के हिस्से का काम चल रहा है। करीब 25 फीसदी काम बाकी है। इस पुल के निर्माण से अयोध्या में भीड़ नियंत्रण में आसानी होगी। 100 करोड़ की लागत से बन रहे 850 मीटर लंबे ब्रिज का निर्माण मार्च माह तक पूरा हो जाएगा। निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि यह आरओबी लंबे समय तक टिकाऊ रहे।