फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Thatched roof collapses during rain; young woman and a boy die after being trapped underneath

Ayodhya: बारिश के दौरान छप्पर गिरा, नीचे दबकर बालक सहित युवती की मौत, मची चीखपुकार

Mon, 24 Aug 2026 07:18 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बीकापुर अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, बीकापुर अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 24 Aug 2026 07:18 PM IST
सार

अयोध्या के बीकापुर इलाके में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक बालक और एक युवती की छप्पर के नीचे दबने से मौत हो गई। बारिश के कारण छप्पर ढहा था।

विज्ञापन
Ayodhya: Thatched roof collapses during rain; young woman and a boy die after being trapped underneath
झोपड़ी का छप्पर गिरा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या की बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के निधियावां गांव में सोमवार दोपहर रिमझिम बारिश के दौरान अचानक छप्पर गिरने से उसके नीचे दबकर आठ वर्षीय बालक और 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। हादसा दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ।

विज्ञापन


बताया गया कि दोपहर करीब दो बजे रिमझिम बारिश शुरू हुई थी। इसी दौरान अचानक छप्पर भरभराकर गिर गया। उसके नीचे मौजूद कंस (8) पुत्र रामबख्श चमर मगता और बंदना (20) पुत्री स्व. राम नरेश पाल मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकालकर सूचना पुलिस को दी। 112 पीआरबी की टीम ने दोनों घायलों को सीएचसी हैरिंग्टनगंज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed