फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya Shooting Range Shooters hit accurate targets in All India Open Shooting Competition

Ayodhya Shooting Range:ऑल इंडिया ओपन शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित, शूटरों ने लगाए अचूक निशाने

Sun, 17 Nov 2024 02:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Nov 2024 02:18 PM IST
सार

Ayodhya Shooting Range: अयोध्या में ऑल इंडिया ओपन शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें शूटरों ने लगाए अचूक निशाने लगाकर अपना प्रदर्शन दिखाया। 

विज्ञापन
Ayodhya Shooting Range Shooters hit accurate targets in All India Open Shooting Competition
ऑल इंडिया ओपन शूटिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतियोगिता में निशाना लगाते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के अयोध्या शूटिंग रेंज में जिला रायफल क्लब की ओर से ऑल इंडिया ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ दिल्ली की एनआरएआई जज एंड ज्यूरी अन्नु शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या जिले में सरकारी शूटिंग रेंज के खुलने के बाद यहां के खिलाड़ियों को भी उच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिल रहा है।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, लखनऊ, प्रयागराज, बरेली, वाराणसी, गोंडा, और गोरखपुर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें यूथ (10 से 14 वर्ष), जूनियर (17 से 18 वर्ष), सीनियर (19 से 45 वर्ष), मास्टर (45 से 60 वर्ष) और वेटर्न (60 वर्ष से अधिक) वर्ग के खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतियोगिता में शनिवार को 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी शूटिंग कला से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों को किया जाएगा पुरस्कृत

आयोजक शनि वर्मा ने बताया कि रविवार को शाम चार बजे जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह प्रतियोगिता का समापन करने के साथ, विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। जिला प्रशासन की सक्रिय भूमिका और जिला रायफल क्लब के प्रयासों के कारण प्रतियोगिता में पूरे देश के खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। इस दौरान जैनुल खान, मोहम्मद अशरफ, बृजेश, साक्षी चौबे,सपना भारती, रंजीत कोरी,मैविश, विकास तोमर,सुरजन सिंह, राहुल गर्ग व विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले खिलाड़ी

अयोध्या आ कर अच्छा लग रहा है। इटावा,लखनऊ सहित अन्य स्थानों में विभिन्न प्रतियोगिताओं में अभी तक छह पदक प्राप्त हुए हैं। भविष्य में नेपाल का प्रतिनिधित्व कर ओलंपिक में खेलना चाहता हूं। --आरव अग्रवाल


अयोध्या पहली बार आया हूं। विभिन्न प्रतियोगिता में माता-पिता के सहयोग से अब तक दो गोल्ड, दो सिल्वर, एक कांस्य पदक प्राप्त हुए हैं। -रोनाल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed