फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Sharad Sharma's role in the Ram Mandir Trust may expand

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ सकती है शरद शर्मा की भूमिका, मीडिया प्रभारी बनाए जाने की अटकलें तेज

Wed, 02 Sep 2026 01:17 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 02 Sep 2026 01:17 PM IST
सार

अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी गतिविधियों और बाद में मंदिर निर्माण की प्रक्रिया के दौरान शरद शर्मा की मीडिया में लगातार मौजूदगी रही है। अब उनकी भूमिका को और बड़ी करने के कयास लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Ayodhya: Sharad Sharma's role in the Ram Mandir Trust may expand
अयोध्या का राम मंदिर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में अब मीडिया और प्रचार की जिम्मेदारी को लेकर भी हलचल तेज हो गई है। विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा को ट्रस्ट में मीडिया प्रभारी की अहम जिम्मेदारी दिए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि इस संबंध में ट्रस्ट की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। शरद शर्मा लंबे समय से अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद के मीडिया और प्रचार तंत्र को संभालते रहे हैं। राम जन्मभूमि आंदोलन से लेकर मंदिर निर्माण तक वह मीडिया के साथ समन्वय, बयानों और मंदिर से जुड़ी सूचनाओं को मीडिया तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। नब्बे के दशक के राम मंदिर आंदोलन के दौरान भी उनकी सक्रियता रही है।

विज्ञापन


आंदोलन से मंदिर निर्माण तक मीडिया का चेहरा
अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी गतिविधियों और बाद में मंदिर निर्माण की प्रक्रिया के दौरान शरद शर्मा की मीडिया में लगातार मौजूदगी रही है। विश्व हिंदू परिषद की ओर से अयोध्या से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक्रमों, कार्यक्रमों और बयानों को मीडिया तक पहुंचाने में उनकी भूमिका अहम रही है। यही लंबा अनुभव अब उन्हें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की मीडिया व्यवस्था में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चाओं के केंद्र में ला रहा है।
विज्ञापन


महंत नृत्यगोपाल दास के करीबी माने जाते हैं
शरद शर्मा को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास का करीबी और कृपापात्र भी माना जाता है। ऐसे में ट्रस्ट की मीडिया व्यवस्था में उन्हें जिम्मेदारी मिलने की चर्चा को और बल मिल रहा है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रस्ट उन्हें किस औपचारिक पद पर जिम्मेदारी देगा। ट्रस्ट की ओर से प्रवक्ता के चयन की घोषणा पहले ही की जा चुकी है, लेकिन माना जा रहा है कि फिलहाल प्रवक्ता के चयन को टाला जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed