फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya Ram Mandir: Devotees walking many kilometers to see Ramlala, entry of four wheelers banned

Ayodhya Ram Mandir: रामलला के दर्शन के लिए कई किमी पैदल चल रहे भक्त, चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर लगाई रोक

Thu, 25 Jan 2024 07:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 25 Jan 2024 07:35 PM IST
सार

रामनगरी में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अनवरत मेले जैसा माहौल है। देश-विदेश से श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी है। नव्य मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को कई किमी पैदल चलना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: Devotees walking many kilometers to see Ramlala, entry of four wheelers banned
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जाते भक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगरी में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अनवरत मेला जैसा माहौल है। देश-विदेश से श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी है। नव्य मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को कई किमी पैदल चलना पड़ रहा है। अयोध्या धाम में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर लगाई गई रोक बरकरार है। टेढ़ी बाजार चौराहा व हनुमानगढ़ी तिराहा से रामजन्मभूमि पथ पर दो पहिया वाहनों की आवाजाही भी बंद है।

विज्ञापन


तमाम यातायात प्रतिबंधों के बावजूद इस कड़ाके की ठंड में रामभक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं है। हाईवे पर ही बसों और अन्य चार पहिया वाहनों को जगह-जगह रोक दिए जाने के बाद श्रद्धालु वहां से पैदल ही राम मंदिर की ओर रूख कर रहे हैं। इनमें महिला और बुजुर्गों के साथ बच्चे तक शामिल हैं। विभिन्न मार्गों से पैदल चलते हुए जयश्रीराम का उद्घोष इनमें ऊर्जा का संचार कर रहा है। इसी के सहारे बिना थके कदम अपनी मंजिल की ओर बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन


हाईवे से धर्मपथ होकर धाम में प्रवेश करने वाले रामभक्त पहले लता मंगेशकर चौक पर ठहरते हैं। यहां के सौंदर्य का अवलोकन कर सेल्फी लने के बाद अगला पड़ाव राम की पैड़ी और सरयू तट बन रहा है। फिर यह कारवां राम पथ से सीधे राम मंदिर की ओर बढ़ रहा है। रामलला के दर्शन के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु हनुमानगढ़ी और कनक भवन भी पहुंच रहे हैं। पैदल चलने वाले रामभक्तों से राम पथ गुलजार है। हर तरफ सिर्फ लोगों की भीड़ ही दिखाई दे रही है। रास्ते में जगह-जगह चल रहे भंडारों में अल्पाहार व भोजन के इंतजाम यहां आने वालों को सहूलियत प्रदान कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed