फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya MP Awadhesh Prasad demands dissolution of the trust and a probe under Supreme Court supervision.

राम मंदिर चंदा गबन: अयोध्या सांसद की मांग- ट्रस्ट को भंग किया जाए, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच

Sun, 14 Jun 2026 03:14 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 14 Jun 2026 03:14 PM IST
सार

अयोध्या सांसद ने कहा कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए पहले राम मंदिर ट्रस्ट को भंग किया जाए तथा सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को उनके पदों से हटाया जाए। उनका कहना था कि पद पर बने रहने से जांच प्रभावित हो सकती है।

विज्ञापन
Ayodhya MP Awadhesh Prasad demands dissolution of the trust and a probe under Supreme Court supervision.
अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने रविवार को प्रेस वार्ता कर राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी पर उन्हें भरोसा नहीं है और मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन में गठित स्वतंत्र समिति से कराई जानी चाहिए।

विज्ञापन


सांसद ने मांग की कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए पहले राम मंदिर ट्रस्ट को भंग किया जाए तथा सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को उनके पदों से हटाया जाए। उनका कहना था कि पद पर बने रहने से जांच प्रभावित हो सकती है। अवधेश प्रसाद ने इस मामले को सार्वजनिक करने का श्रेय सपा प्रमुख अखिलेश यादव को देते हुए कहा कि उन्होंने ही ट्वीट कर प्रकरण को सामने लाया और जांच की मांग उठाई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर चंदा गबन: करोड़ों रुपयों के हेरफेर की आशंका, अब तक हो चुकी है 2.98 करोड़ की रिकवरी; ऐसे हुआ खेल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर दान विवाद: अखिलेश बोले- अगर पुलिस दोषियों को नहीं ढूंढ पाई तो हम मदद करेंगे, साजिश की जड़ें पास में ही


उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। सांसद ने कहा कि यह मामला केवल ट्रस्ट या प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि भगवान राम और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है। उन्होंने दावा किया कि चढ़ावे की रकम को लेकर कई गंभीर सूचनाएं सामने आ रही हैं और पूरी सच्चाई सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होने वाली जांच से ही सामने आ सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed