फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya Mandal got second place in 400 meter relay race

Ayodhya News: 400 मीटर रिले दौड़ में अयोध्या मंडल को मिला दूसरा स्थान

Fri, 21 Mar 2025 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Mandal got second place in 400 meter relay race
अयोध्या। डाभासेमर स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय में ओपन स्टेट आमंत्रण महिला-पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुक्रवार को महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हो गया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उप क्रीड़ा अधिकारी शकील अहमद अंसारी ने बताया कि एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छह इवेंट्स का आयोजन किया गया। इसमें 200 मीटर की दौड़ में वाराणसी की प्रिया राय प्रथम, वाराणसी की अंजलि पाल द्वितीय, बस्ती की ज्योति गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं ।
विज्ञापन

400 मीटर हर्डल दौड़ में प्रयागराज की रचना देवी प्रथम, बस्ती की अरिश्का सिंह द्वितीय, बस्ती की शारदा तृतीय स्थान पर रहीं। तीन हजार मीटर दौड़ में प्रयागराज की चंचल यादव प्रथम, अयोध्या की माधुरी यादव द्वितीय, प्रयागराज की पूजा पटेल तृतीय स्थान पर रहीं। ट्रिपल जंप में वाराणसी की जगत नंदिनी प्रथम, अयोध्या की नेहा द्वितीय, अयोध्या की अंशिका मौर्य तृतीय स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में प्रयागराज की भावना उपाध्याय प्रथम, प्रयागराज की अंतिमा मिश्रा द्वितीय, बस्ती की अंशू तृतीय स्थान पर रहीं। चार खिलाड़ियों की टीम पर आधारित 400 मीटर के चार राउंड के रिले दौड़ में प्रयागराज मंडल प्रथम, अयोध्या मंडल द्वितीय, वाराणसी मंडल तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed