{"_id":"6a9581802fd1782ef80a9b63","slug":"ayodhya-hit-chintak-abhiyan-well-wisher-campaign-to-be-conducted-door-to-door-starting-november-22-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: 22 नवंबर से घर-घर चलेगा हित चिंतक अभियान, चार सितंबर से विहिप के स्थापना दिवस कार्यक्रम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: 22 नवंबर से घर-घर चलेगा हित चिंतक अभियान, चार सितंबर से विहिप के स्थापना दिवस कार्यक्रम शुरू
Mon, 31 Aug 2026 06:58 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 31 Aug 2026 06:58 PM IST
सार
अभियान के दौरान कार्यकर्ता परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य व राहत से जुड़ी सेवा परियोजनाओं, गौ संरक्षण, ग्राम विकास, धर्म प्रसार, संस्कार केंद्रों, मंदिर-मठों से जुड़े अभियानों, सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन और युवाओं व मातृशक्ति से संबंधित गतिविधियों की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विस्तार
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) जिले में 20 हजार हित चिंतक बनाने के लक्ष्य के साथ 22 नवंबर से विशेष अभियान शुरू करेगी। इसके तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को विहिप के सेवा, सुरक्षा, संस्कार और समरसता से जुड़े कार्यों की जानकारी देंगे और संगठन से जोड़ेंगे। इससे पहले चार सितंबर से विहिप स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी।
विज्ञापन
विहिप के अनुसार, हित चिंतक संगठन का नियमित पदाधिकारी या सक्रिय कार्यकर्ता नहीं होता, लेकिन परिषद के उद्देश्यों और सामाजिक-धार्मिक कार्यों का समर्थक होता है। अभियान के दौरान कार्यकर्ता परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य व राहत से जुड़ी सेवा परियोजनाओं, गौ संरक्षण, ग्राम विकास, धर्म प्रसार, संस्कार केंद्रों, मंदिर-मठों से जुड़े अभियानों, सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन और युवाओं व मातृशक्ति से संबंधित गतिविधियों की जानकारी देंगे। लोगों का संपर्क विवरण भी लिया जाएगा, ताकि उन्हें भविष्य के कार्यक्रमों से जोड़ा जा सके।
विज्ञापन
समर्थकों का नेटवर्क तैयार करने पर जोर
चार सितंबर से स्थापना दिवस के तहत संगोष्ठी, सेवा कार्य, पौधरोपण, रक्तदान, मंदिर संपर्क और हिंदू समाज जागरण जैसे कार्यक्रम होंगे। इसके बाद नवंबर में हित चिंतक अभियान को जिलेभर में व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। विहिप का जोर केवल सदस्य संख्या बढ़ाने के बजाय ऐसे समर्थकों का नेटवर्क तैयार करने पर है, जो संगठन के सामाजिक और धार्मिक अभियानों में जरूरत के समय सहयोग कर सकें।
विज्ञापन