{"_id":"6ae8daf9b27446645904997b","slug":"ayodhya-division-team-announced-for-handball-competition-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-162329-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए अयोध्या मंडल की टीम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए अयोध्या मंडल की टीम घोषित
Tue, 03 Nov 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। प्रदेशीय सब जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए अयोध्या मंडल की टीम घोषित कर दी गई है। टीम में अयोध्या, सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर के 13 खिलाड़ियों को जगह मिली है। प्रतियोगिता चार से सात नवंबर तक आयोजित की जाएगी।
टीम में हर्ष नारायण, आशीष कुमार प्रजापति, अजय कुमार प्रजापति, आयुष अनंत, मनोज कुमार, आशीष कुमार, रोहन त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, सुशांत चौधरी, शिवा, ध्रुव प्रताप चौधरी, आयुषानंद सिंह चौधरी और उत्कर्ष शामिल हैं। खिलाड़ियों का चयन निर्धारित आयु वर्ग और खेल प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
टीम के साथ सचिव भारद्वाज को प्रबंधक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने संबंधित जिला खेल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। टीम प्रबंधक को खिलाड़ियों को प्रतियोगिता स्थल तक सुरक्षित पहुंचाने और प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद वापस लाने की जिम्मेदारी दी गई है।