{"_id":"6a7859dbd09dba7bcf066a63","slug":"ayodhya-diamond-studded-chain-worth-20-lakh-found-lying-on-the-road-volunteer-returns-it-to-female-devotee-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: सड़क पर पड़ी मिली 20 लाख रुपये की हीरे जड़ित चेन, सेवादार ने महिला श्रद्धालु को लौटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: सड़क पर पड़ी मिली 20 लाख रुपये की हीरे जड़ित चेन, सेवादार ने महिला श्रद्धालु को लौटाई
Sun, 09 Aug 2026 04:13 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज
अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 09 Aug 2026 04:13 PM IST
सार
अयोध्या में महिला श्रद्धालु की हीरे जड़ित चेन सड़क पर गिर गई थी जो कि एक सेवादार को मिली। सेवादार ने उद्धोषणा करवाकर महिला को चेन सौंप दी।
विज्ञापन
महिला को मिली खोई चेन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर दर्शन करने आई मुजफ्फरनगर की महिला श्रद्धालु की करीब 20 लाख रुपये कीमत की हीरे जड़ित सोने की चेन सड़क पर पड़ी मिली। मंदिर में सेवादार ध्रुवेश मिश्रा को यह चेन अमावा मंदिर के पास हनुमानगढ़ी जाने वाले मार्ग पर मिली।
विज्ञापन
उन्होंने पीएफसी कार्यालय पहुंचकर चेन मिलने की उद्घोषणा कराई। सूचना पर मुजफ्फरनगर निवासी निर्मला देवी पत्नी स्वर्गीय मोहन कुमार पहुंचीं। पुलिस की पूछताछ और संतुष्टि के बाद चेन उन्हें सौंप दी गई।
विज्ञापन
निर्मला देवी ने बताया कि चेन उनके दिवंगत पति की निशानी थी, इसलिए इसका भावनात्मक महत्व कीमत से कहीं अधिक था। चेन वापस मिलने पर उन्होंने सेवादार का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन