{"_id":"67c041e19b2fcf6fb1052a4a","slug":"ayodhya-devotee-fell-unconscious-in-the-crowd-died-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए लाइन में लगा श्रद्धालु बेहोश होकर गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए लाइन में लगा श्रद्धालु बेहोश होकर गिरा, मौत
Thu, 27 Feb 2025 04:13 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 27 Feb 2025 04:13 PM IST
सार
अयोध्या में हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए लाइन में लगा एक श्रद्धालु बेहोश होकर गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने स्वाभाविक मौत की बात कही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
महाशिवरात्रि के दूसरे दिन भी अयोध्या में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ है। श्रद्धालु सरयू स्नान और नागेश्वरनाथ का अभिषेक करने के बाद हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी बीच रामनगरी में एक श्रद्धालु की मौत हो गई है।
विज्ञापन
हनुमानगढ़ी के सामने दर्शन की लाइन में खड़ा एक श्रद्धालु गिरकर बेहोश हो गए। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचाने का हरसंभव प्रयास किया। उन्हें पास के श्रीराम अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित श्रद्धालु की आयु करीब 75 साल थी। उनकी मौत स्वाभाविक बताई जा रही है।
विज्ञापन
मामला दोपहर 2.30 बजे के करीब का है। मृतक श्रद्धालु का नाम मुरलीधर है। वह यूपी झांसी के दमेले चौक के रहने वाले थे। वह अपने परिवार के साथ अयोध्या दर्शन करने आए हुए थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि श्रद्धालु की मौत स्वाभाविक रूप से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन