{"_id":"6ab8083e98927371800bbbab","slug":"ayodhya-defeated-prayagraj-28-8-in-kabaddi-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-159659-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कबड्डी में अयोध्या ने प्रयागराज को 28-8 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कबड्डी में अयोध्या ने प्रयागराज को 28-8 से हराया
Sat, 26 Sep 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी में जीत के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी।
अयोध्या। डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर में चल रही प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को 19 मुकाबले खेले गए। अयोध्या मंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रयागराज मंडल को 28-8 से हराया। पहले मुकाबले में प्रयागराज मंडल ने सैफई कॉलेज को 26-22 से शिकस्त दी।
अन्य मुकाबलों में अमेठी हॉस्टल ने आगरा को 30-25, बरेली ने गोंडा को 32-31, सहारनपुर ने कानपुर को 16-4, मेरठ ने मिर्जापुर को 23-6 और मुरादाबाद ने चित्रकूटधाम को 28-12 से हराया। वाराणसी ने आजमगढ़ को 29-18 से मात दी। सैफई कॉलेज ने अयोध्या को 34-25 से हराया। बाद के मुकाबले में प्रयागराज ने बस्ती को 21-14 से शिकस्त दी।
आगरा ने देवीपाटन को 30-28 और अमेठी हॉस्टल ने बरेली को 25-19 से हराया। सहारनपुर ने अलीगढ़ को 32-10, मेरठ ने गोरखपुर को 35-13, मुरादाबाद ने झांसी को 42-12 और वाराणसी ने लखनऊ को 29-17 से हराया। बस्ती और सैफई कॉलेज का मुकाबला 20-20 से बराबरी पर छूटा। आगरा ने बरेली को 34-23 और देवीपाटन ने अमेठी हॉस्टल को 29-4 से हराया। प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा।