{"_id":"67264e085ecdfcff5c0ab5d9","slug":"ayodhya-deepotsav-2024-world-record-created-after-five-days-of-hard-work-of-35-thousand-ram-bhakt-2024-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya Deepotsav: 35 हजार राम भक्तों की मेहनत से बना विश्व कीर्तिमान, तीन बार गिनती... फिर घोषित हुआ रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya Deepotsav: 35 हजार राम भक्तों की मेहनत से बना विश्व कीर्तिमान, तीन बार गिनती... फिर घोषित हुआ रिकॉर्ड
Sat, 02 Nov 2024 09:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 02 Nov 2024 09:37 PM IST
सार
Ayodhya Deepotsav 2024: 35 हजार राम भक्तों की पांच दिन की कड़ी मेहनत से विश्व कीर्तिमान बना। तीन बार गिनती हुई। इसके बाद रिकॉर्ड घोषित हुआ। इसके अलावा तीन हजार पुलिस कर्मी, एक हजार सफाई कर्मी, 500 साज-सज्जा कर्मियों ने भी दीपोत्सव को भव्य बनाने में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
राम की पैड़ी पर दीपोत्सव (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामनगरी अयोध्या के आठवें दीपोत्सव में यदि अयोध्या ने एक बार फिर विश्व कीर्तिमान रचा है तो इसके बीच 35 हजार रामभक्तों की पांच दिन की कड़ी मेहनत है। अवध विश्वविद्यालय के 30 हजार स्वयंसेवक पांच दिनों में घाट पर दीपों को सजाने से लेकर जलाने व रिकॉर्ड के साक्षी बने। वहीं घाटों से लेकर रामकथा पार्क तक तैनात करीब तीन हजार पुलिस कर्मी, एक हजार सफाई कर्मी, 500 साज-सज्जा कर्मी और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के 400 कर्मियों ने भी दीपोत्सव को भव्य बनाने में योगदान दिया।
विज्ञापन
26 अक्तूबर की सुबह से ही अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक घाटों पर एकत्रित हो गए। उन्होंने राम की पैड़ी के 55 घाटों पर दीप सजाने का क्रम प्रारंभ कर दिया। करीब छह लाख दीप पहले दिन बिछाए गए। शेष दीप 27 व 28 की शाम तक बिछाए गए। 29 नवंबर को दीपों की गणना गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने शुरू की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP Police Recruitment: सिपाही भर्ती की फाइनल आंसर शीट जारी... जानें कितने सवाल हुए निरस्त; ऐसे करें चेक
विज्ञापन
सुबह से दीपों में तेल डालने का शुरू हुआ काम
मुख्य पर्व पर बुधवार को स्वयंसेवकों की टीम ने सुबह से दीपों में तेल डालने का काम किया। शाम 4 बजे तक सभी दीपों में तेल युक्त कर दिया। मंच से दीपों को जलाने की घोषणा होते हो दीपों को जलाकर वॉलंटियर्स ने इतिहास रच दिया।कड़ी मेहनत से स्थापित कर पाए मील का पत्थर
दीपोत्सव के नोडल प्रो़ संत शरण मिश्र ने बताया कि पांच दिनों में दीपोत्सव को लेकर 12 से 16 घंटे लगातार कार्य किया गया गया है। हालात ये थे कि वॉलंटियर्स थकान से चूर थे, लेकिन रिकॉर्ड बनाने की ललक ने उत्साह का संचार बनाए रखा। बहुत से वॉलंटियर्स तो ऐसे थे जो दो दिनों से घाटों पर ही रह रहे थे। स्वंयसेवकों की कड़ी मेहनत से हम यह मील का पत्थर स्थापित कर पाए है।यह भी पढ़ेंः- UP By-Election: बटेंगे तो कटेंगे पर मायावती का वार, बोलीं-बीएसपी से जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे और सुरक्षित रहेंगे