फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya decorated with 2500 quintals of flowers, consignment from Thailand and Argentina

Ayodhya News: 2500 क्विंटल फूलों से संवर रही अयोध्या, थाईलैंड व अर्जेंटीना से आई खेप

Sun, 21 Jan 2024 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya decorated with 2500 quintals of flowers, consignment from Thailand and Argentina
रामजन्मभूमि गेट नंबर तीन को फूलों से सजाया गया। - फोटो : संवाद
अयोध्या। भव्य मंदिर के लोकार्पण और रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या को 2500 क्विंटल फूलों से संवारा जा रहा है। इसके लिए दिल्ली व कोलकाता के साथ थाईलैंड और अर्जेंटीना से मनमोहक विदेशी फूलों की खेप मंगाई गई है। रामपथ, एयरपोर्ट से एनएच-27 व धर्मपथ होते हुए राम मंदिर के रास्ते रंग-बिरंगे फूलों से सजाए जा रहे हैं। राम मंदिर का नवनिर्मित भवन और प्रवेश द्वार अलग ही छटा बिखेर रहा है। इसी के साथ राम मंदिर पर हेलीकॉप्टर से गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


अपने राम के आने की खुशी में उनकी जन्मभूमि स्वर्ग जैसी सुंदर नजर आने लगी है। हर तरफ भव्यता आंखों को सुकून दे रही है। इसे देख यहां आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु अभिभूत हैं। ऐसे में ही अब जब राम मंदिर के साथ अन्य मंदिर, मठ, भवन, राम की पैड़ी, सरयू घाट, पुल और विभिन्न रास्तों का फूलों से श्रृंगार किया जा रहा है, तो इनकी दिव्यता हर किसी को सम्मोहित कर रही है। राम मंदिर के प्रवेश द्वारों को ऐसा लुक दिया गया है कि यह सेल्फी प्वाइंट बन गया है। देश-विदेश से शनिवार को पहुंचे श्रद्धालुओं में यहां सेल्फी लेने की होड़ मची रही। हर कोई फूलों की मनभावन सजावट को अपने मोबाइल के कैमरों में कैद करने को उत्सुक दिखा।
विज्ञापन


रामनगरी को फूलों से सजाने की जिम्मेदारी संभाल रहे साकेत फ्लावर डेकोरेटर के पिंटू मांझी ने बताया कि अब तक 40 ट्रकों से 2000 कुंतल से अधिक फूल यहां आ चुके हैं। इनमें दिल्ली और कोलकाता समेत कुछ अन्य राज्यों से गेंदा, गुलाब, कनेर, गुलदावरी व जास्मीन के फूलों के साथ अशोक की पत्तियों को मंगाया गया है। इसके अलावा थाईलैंड व अर्जेंटीना से लिलियन, इथोनियम, जालबेरा व कानेसन प्रजाति के विदेशी पुष्प मंगवाए गए हैं। इन फूलों से राम मंदिर और यहां के प्रवेश द्वारों के साथ हनुमानगढ़ी, नागेश्वरनाथ मंदिर, कनक भवन, दशरथ महल, मणिराम दास की छावनी समेत कुछ अन्य मंदिर और भवनों को सजाया जा रहा है। इस काम में 1500 से ज्यादा कारीगर लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात के माली समाज ने भेजे सात राज्यों के 300 कुंतल फूल
गुजरात के माली समाज ने प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर साज-सज्जा के लिए सात राज्यों के 300 कुंतल फूल भेजे हैं। इन्हें लेकर अयोध्या पहुंचे बड़ौदरा के सुजल व्यास ने बताया कि इन फूलों से रामपथ, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस अड्डा, भक्तिपथ और हाइवे ब्रिज को सजाया जाएगा। इन्ही फूलों से शनिवार से हेलीकाप्टर के माध्यम से राम मंदिर पर पुष्प वर्षा शुरू कर दी गई है। रविवार और प्राण प्रतिष्ठा के दिन भी मंदिर पर पुष्प बरसाए जाएंगे।

रामजन्मभूमि गेट नंबर तीन को फूलों से सजाया गया।

रामजन्मभूमि गेट नंबर तीन को फूलों से सजाया गया।- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed